विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप में प्रभारी उप संचालक निलंबित, मंत्री अनिला भेड़िया ने दिए निर्देश

विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप में प्रभारी उप संचालक निलंबित, मंत्री अनिला भेड़िया ने दिए निर्देश

विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप में प्रभारी उप संचालक निलंबित,  मंत्री अनिला भेड़िया ने दिए निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: July 18, 2019 4:13 pm IST

बालोद: बालोद जिले में पदस्थ विभाग की प्रभारी उप संचालक बरख कासू को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बरखा को विभाग, पूर्व प्रभारी उप संचालक और सप्लायर फर्म की छवि खराब करने का आरोप है। बरखा का कासू को समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया के निर्देश पर निलंबित किया गया है।

Read More: छत्तीसगढ़ सरकार ने शहरी गरीबों को दिया भूमिधारण का अधिकार, लाखों हितग्राहियों को मिलेगा पट्टा

मिली जानकारी के अनुसार बरखा कासू ने कार्यभार ग्रहण किए जाने के बाद बिना शासन की अनुमति के दिव्यांगजन हेतु सहायक उपकरण खरीदी प्रकरण में तत्कालीन प्रभारी उप संचालक नरेन्द्र देवांगन, समाज शिक्षा संगठक तथा उपकरण सप्लायर फर्म के विरूद्ध बालोद थाना में एफआईआर कराने तथा विभाग की छवि धूमिल करने के कारण कार्रवाई की गई है।

Read More: विधानसभा कार्यवाही शुक्रवार 11 बजे तक के लिए स्थगित, अधिकारियों के उपस्थित ना रहने पर सभापति ने जताई नाराजगी

इस संबंध में मंत्रालय से समाज कल्याण विभाग विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। निलंबन के बाद बरखा कासू का मुख्यालय संचालनालय, समाज कल्याण रायपुर निर्धारित किया गया है। निलंबन अविधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Read More: कारों की भिड़ंत में दो महिला प्रोफेसरों की मौत, 1 प्रोफेसर का गंभीर स्थिति में इलाज जारी

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/wolJAHF9oQ0″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"