अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी पर लगी रोक, विशेष परिस्थितियों में जिला कलेक्टर से लेनी होगी अनुमति

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी पर लगी रोक, विशेष परिस्थितियों में जिला कलेक्टर से लेनी होगी अनुमति

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी पर लगी रोक, विशेष परिस्थितियों में जिला कलेक्टर से लेनी होगी अनुमति
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: September 11, 2020 1:32 pm IST

जगदलपुर: प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के जिलों से हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं। हालात को देखते हुए बस्तर कलेक्टर ने अधिकारियों कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। अब अधिकारियों कर्मचारियों को विशेष परिस्थितियों में छुट्टी दी जाएगी। लेकिन इसके लिए भी जिला कलेक्टर से अनुमति लेनी होगी।

Read More: प्रदेश की राजधानी में चोरी की बड़ी वारदात, आलमारी का लॉकर तोड़कर 67 लाख रु किए पार

बस्तर जिले के समस्त सीमा क्षेत्र के अंतर्गत महामारी रोग अधिनियम के संदर्भ में कोविड-19 के संक्रमण बचाव एवं स्वास्थ्यगत आपातकालीन स्थिति को नियंत्रण में रखने के दृष्टिकोण से कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के तहत् जिले के सभी विभागों के प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को सामान्य परिस्थिति में अवकाश स्वीकृत नहीं किए जाए। विशेष परिस्थितियों या अपरिहार्य करणों से कलेक्टर की अनुमति लेकर ही अवकाश स्वीकृत करने कहा गया है।

Read More: राम मंदिर न्यास के बैंक खाते में लगी सेंध, फर्जी चेक के जरिए 6 लाख रुपए पार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"