जमानत लेनी है तो पहले अस्पताल में लगवाओ टीवी, वो भी Made in India, हाईकोर्ट ने आरोपी को दिया आदेश

जमानत लेनी है तो पहले अस्पताल में लगवाओ टीवी, वो भी Made in India, हाईकोर्ट ने आरोपी को दिया आदेश

जमानत लेनी है तो पहले अस्पताल में लगवाओ टीवी, वो भी Made in India, हाईकोर्ट ने आरोपी को दिया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: July 3, 2020 6:37 pm IST

ग्वालियर: चीन में बने सामान के बहिष्कार की मुहिम को अब मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ का भी साथ मिला है। हाई कोर्ट की एकल पीठ ने मुरार क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल के रैन बसेरा में 25 हजार रुपए कीमत की एलईडी टीवी लगाने पर जमानत देने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में बनी एलईडी ही लगवानी होगी। अगर भारतीय कंपनी की टीवी नहीं मिलती है तो चीन की कंपनी को छोड़कर किसी अन्य देश की कंपनी की एलईडी टीवी लगवा सकते हैं। आरोपितों को टीवी लगाकर फोटो सहित पालन प्रतिवेदन रिपोर्ट दो सप्ताह में पेश करनी होगी।

Read More: अगले 5 दिनों के भीतर छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में हो सकती है मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

दरअसल, अरविंद पटेल एवं कमलेश के खिलाफ दतिया जिले के बड़ौनी थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। दोनों आरोपितों को 18 फरवरी 2020 को पुलिस ने गिरफ्तार किया था तभी से दोनों आरोपित जेल में है। दोनों ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए जमानत याचिका दायर की। हाई कोर्ट की एकल पीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों आरोपितों की जमानत याचिका पर सुनवाई की। हाईकोर्ट ने जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है, लेकिन इस शर्त पर कि उनको रेन बसेरे में 25 हजार रुपए की एलडीई टीवी लगवानी होगी। उन्हें एलईडी टीवी लगाए जाने के बाद इसके फोटो प्रस्तुत करने होंगे। हाई कोर्ट ने विधिक सहायता अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे इस आदेश का पालन कराकर दो सप्ताह में कोर्ट की रजिस्ट्री को रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

Read More: छत्तीसगढ़ पहुंचा टिड्डी दल, सरगुजा के इलाके में गन्ने के खेतों पर बोला धावा, ​कृषि विभाग का अमला पहुंचा मौके पर

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"