Delhi Building Collapse News: राजधानी में गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों के फंसे होने की खबर, रेस्क्यू टीम ने शुरू किया बचाव कार्य
Delhi Building Collapse News: दिल्ली के साकेत इलाके में 5 मंजिला इमारत गिर गई है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
Delhi Building Collapse News/Imaghe Credit: ANI X Handle
- दिल्ली के साकेत इलाके में 5 मंजिला इमारत गिर गई है।
- मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
- राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया है और रेस्क्यू शुरू कर दिया है।
Delhi Building Collapse News: नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां साकेत इलाके में एक पांच मंजिला इमारत गिर गई है। इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना की जानकारी मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू शुरू कर दिया है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, यह हादसा शनिवार शाम को हुआ है।
शनिवार की शाम 07:45 बजे दमकल विभाग को घटना की सूचना मिली थी। (Delhi Building Collapse News) जानकारी के मुताबिक इमारत के अंदर और आसपास कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।
मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका
Delhi Building Collapse News: फिलहाल राहत और बचाव दल मलबे में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, क्योंकि अभी भी कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। (Delhi Building Collapse News) प्रशासन ने इलाके को घेर लिया है और सभी एजेंसियां मिलकर तेजी से राहत कार्य में जुटी हुई हैं।
दिल्ली-साकेत इलाके में बड़ा हादसा,
5 मंजिला बिल्डिंग गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका https://t.co/E3NlKKKnao— IBC24 News (@IBC24News) May 30, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-
- New Delhi ISI Agents Arrested: देश के इन दो बड़े शहरों को दहलाने की साजिश नाकाम.. गिरफ्तार हुए ISI के पाकिस्तानी एजेंट, इस जगह पर हुई थी भर्ती और ट्रेनिंग..
- Attack on Abhishek Banerjee: भतीजे अभिषेक पर हुआ हमला तो भड़की ममता बनर्जी, घटना को लेकर कह दी ये बड़ी बात, जानें पूर्व सीएम ने किस पर लगाया आरोप
- Cotton Import Duty Exemption: मोदी सरकार का बोल्ड फैसला.. पूरी तरह माफ़ किया आयात पर सीमा शुल्क, इन उद्योगों को दी अब तक की सबसे बड़ी राहत..

Facebook


