भांजी ने राजा योगेश्वर राज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- पहले मारपीट की फिर धक्के देकर निकाल दिया महल से

भांजी ने राजा योगेश्वर राज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- पहले मारपीट की फिर धक्के देकर निकाल दिया महल से

भांजी ने राजा योगेश्वर राज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- पहले मारपीट की फिर धक्के देकर निकाल दिया महल से
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: November 20, 2020 1:22 pm IST

कवर्धा: राजा योगेश्वर राज सिंह के बहन के साथ चल रहा सम्पत्ति विवाद थाने तक पहुंच चुका है। राजा की भांजी ने सिटी कोतवाली पहूचकर योगेश्वर राज पर मारपीट, दुर्व्यवहार व धक्का देकर महल से निकलने का आरोप लगाते हुए सिटी कोतवाली में मामला दर्ज करवाया है और जांच की मांग की है।

Read More: महाराष्ट्र की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने सरकारी बिजली कंपनी को संकट में धकेला : NCP

वहीं रानी कृति देवी ने आरोप को निराधार बताया है। उन्होंने आरोप को झूठा बताते हुए कहा कि पूरा मामला सम्पत्ति को लेकर चल रहा है, ऐसा आरोप लगता उचित नहीं है। राजा के वकील ने भी दावा किया है कि इस प्रकार के जालसाजी की पहले से ही आशंका थी, इसी कारण से सिटी कोतवाली में पहले ही आवेदन देकर इसी प्रकार की अनहोनी की आशंका व्यक्त की थी।

Read More: सेल्फी लेना और शेयर करना भारतीय महिलाओं के जीवन का अहम हिस्सा, सुंदर दिखने के लिए करती हैं ये काम

उन्होंने बताया कि माह भर पहले ही राजमाता का निधन हुआ था, जिसमें शामिल होने राजा की बहन परिवार सहित शामिल होने आई थी। इस बीच कई बार सम्पत्ति को लेकर मन मुटाव होता रहा है। कानून व न्यायालय पर पूरा भरोसा है। पूरा मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस भी ऐतिहात बरत रही है और मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे है।

Read More: गोवा पहुंचे सोनिया-राहुल गांधी, मिली थी कुछ समय के लिए दिल्ली छोड़ने की सलाह


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"