29 अगस्त को होगा छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का भूमिपूजन, सोनिया-राहुल गांधी रखेंगे आधारशीला

29 अगस्त को होगा छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का भूमिपूजन, सोनिया-राहुल गांधी रखेंगे आधारशीला

29 अगस्त को होगा छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का भूमिपूजन, सोनिया-राहुल गांधी रखेंगे आधारशीला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: August 28, 2020 3:51 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नवीन विधानसभा भवन का भूमिपूजन 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे सांसद सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर में विधानसभा का नवीन भवन बनेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, नेता प्रतिप़क्ष धरमलाल कौशिक, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे, विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी सहित मंत्रियों, सांसदों, संसदीय सचिवों और विधायकों की गरिमामय उपस्थिति में निर्माण स्थल पर संपन्न होगा।

Read More: D.El.Ed के नतीजे घोषित, 84.80 फीसदी छात्रों ने मारी बाजी, यहां देख सकते हैं अपना परिणाम

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के नवीन विधानसभा भवन का निर्माण महानदी एवं इन्द्रावती भवन के मध्य के पीछे 51 एकड़ भूमि पर किया जाएगा। नवीन भवन 52 हजार 497 वर्ग मीटर में होगा। भवन में विधायकों की बैठक क्षमता के अनुरूप सदन का निर्माण एवं अध्यक्षीय दीर्घा, अधिकारी दीर्घा, प्रतिष्ठित दर्शक दीर्घा, पत्रकार दीर्घा एवं दर्शक दीर्घा का निर्माण किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों, नेता प्रतिपक्ष एवं उपाध्यक्ष और मुख्य सचिव तथा विधानसभा के प्रमुख सचिव, सचिव एवं अन्य सचिव के लिए कक्ष, मीटिंग हॉल एवं स्टाफ कक्षों का निर्माण किया जाएगा। नवीन भवन में विभिन्न समिति कक्षों का निर्माण, पुस्तकालय, एलोपैथिक, होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक औषधालय, पोस्ट ऑफिस, रेल्वे रिजर्वेशन काऊंटर एवं बैंक के लिए भी कक्षों का निर्माण होगा। विधानसभा के चारों ओर सड़क निर्माण, वृक्षारोपण सहित सौर्न्दीयकरण का कार्य किया जाएगा।

Read More: प्रदेश में आज 1252 कोरोना मरीजों की पुष्टि, 17 मरीजों की मौत, 943 हुए डिस्चार्ज..देखिए जिलेवार आंकड़े


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"