बस्तर में मतदान से पहले भूपेश का ट्वीट, लोगों से यह की अपील, जानिए

बस्तर में मतदान से पहले भूपेश का ट्वीट, लोगों से यह की अपील, जानिए

बस्तर में मतदान से पहले भूपेश का ट्वीट, लोगों से यह की अपील, जानिए
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: April 10, 2019 2:05 pm IST

रायपुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत बस्तर में गुरुवार 11 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को बस्तर की जनता से अपील की है कि वे मतदान अवश्य करें। मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट कर कहा है कि बस्तर अब न थमेगा, न रुकेगा, विकास की पथ पर आगे बढ़ेगा

अपने ट्वीट में सीएम भूपेश ने कहा है, बस्तर की जनता से अपील है कि कल अपने-अपने घरों से बाहर निकल कर मतदान अवश्य करें और लाल आतंक पर वोट से प्रहार करें। उन्होंने बस्तर की जनता से कहा है कि कल पूरा देश आपकी ओर देख रहा होगा। आइए हम सब मिलकर लोकतंत्र की जीत सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें : ई टेंडरिंग घोटाले में 5 FIR दर्ज, सरकारी विभागों में हाईटेक तरीके से बदल दी जाती थी टेंडर की दर 

बता दें कि मंगलवार को एक नक्सल हमले में दंतेवाड़ा से बीजेपी विधायक भीमा मंडावी, उनके 3 पीएसओ और ड्राइवर की मौत हो गई थी। मंडावी का अंतिम संस्कार आज(बुधवार) किया गया। मंडावी की मौत के शोक में बीजेपी ने प्रदेशभर में आज अपना चुनाव प्रचार शाम 6 बजे तक बंद रखा था। साथ ही, सभी बीजेपी नेताओं ने अपने फेसबुक के प्रोफाइल पिक्चर को काला रखा था।


लेखक के बारे में