बीजेपी ने कहा- मुख्यमंत्री एहसास दिलाएं कि वे विपक्ष में नहीं, सरकार में हैं…

बीजेपी ने कहा- मुख्यमंत्री एहसास दिलाएं कि वे विपक्ष में नहीं, सरकार में हैं…

बीजेपी ने कहा- मुख्यमंत्री एहसास दिलाएं कि वे विपक्ष में नहीं, सरकार में हैं…
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: April 17, 2019 12:17 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने कहा है कि 23 मई को मोदी की नेतृत्व में सरकार बनेगी। देश की जनता अपने मनमुताबिक सरकार चुनती है। उन्होंने कहा कि देश में 55 वर्षो तक कांग्रेस की सरकार रही, 2014 में परिवर्तन की लहर आई। बीजेपी प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पांच वर्षो में बेहद कड़े और अच्छे फैसले हुए हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद के लिए बेहतर काम हुआ। लोकसभा चुनाव के दौरान दुखद घटना हुई थी, दंतेवाड़ा के हमारे विधायक की नक्सली घटना में मृत्यु हो गई। वह सिर्फ नक्सल घटना नहीं थी, चुनाव के ठीक दो दिन पहले घटना हुई थी। श्रीवास्तव ने कहा कि वह घटना लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए हुई। नक्सलियों ने लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया है।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि हम राष्ट्रवाद और विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे है। पाकिस्तान के घर में  दमदारी से घुसकर उनको सबक सिखाया है। एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक से मजबूत दिशा की ओर कदम बढ़ा है। जबकि कांग्रेस मोदीजी से लड़ते-लड़ते देश के खिलाफ लड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में देश की एकता और अखंडता पर प्रहार करने की कोशिश की गई है।

यह भी पढ़ें : तीन लोकसभा सीट पर वोटिंग गुरुवार को, सुरक्षा व्यवस्था बड़ी चुनौती, अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों में ड्रोन और हेलीकॉप्टर से निगरानी 

श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस सहित गठबंधन के लोगों का एक ही इरादा है, मोदी का विरोध करना। चार महीनों में मुख्यमंत्री अपना वक्तव्य देते हैं और उनके शब्दों के मर्यादा टूटती है। चार महीनों में कांग्रेस को लग रहा है कि वो अभी भी विपक्ष में है, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ये एहसास दिलाएं कि वो विपक्ष में नहीं सरकार में है।


लेखक के बारे में