भाजपा नेता ने पिता के सामने बनाया हवस का शिकार, युवती ने लगाए गंभीर आरोप

भाजपा नेता ने पिता के सामने बनाया हवस का शिकार, युवती ने लगाए गंभीर आरोप

भाजपा नेता ने पिता के सामने बनाया हवस का शिकार, युवती ने लगाए गंभीर आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: December 10, 2020 5:19 pm IST

ग्वालियरः एक युवती ने बीजेपी नेता पर घर के अंदर उसके पिता के सामने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।   साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। बीजेपी नेता की दबंगई के चलते युवती 6 दिनों से न्याय के लिए भटक रही है। उसने अपने साथ हुई घटना की शिकायत एसपी से की है, जिसके बाद एसपी ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।

Read More: तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, कई संगठनों की बैठक में होंगे शामिल

बताया जा रहा है कि डबरा थाना क्षेत्र के टेकनपुर निवासी पीड़ित परिवार रेस्टोरेंट चलाता है और बीजेपी नेता से पुराना विवाद चला आ रहा है। 30 नवंबर को बीजेपी नेता ने कुछ दूसरे साथियों के साथ आकर घर में तोड़फोड़ की और जब युवती ने इसका विरोध किया तो आलोक शर्मा और उसके साथी उसे पिस्टल की नोक पर घर के युवती को दूसरे कमरे में ले गए। जब पिता ने बीच बचाव की कोशिश की तो पिता के साथ भी मारपीट की गई। 

Read More: 14 दिसंबर से खुलेंगे स्कूल, सुबह 10 बजे से लगेंगी 10वीं-12वीं की कक्षाएं, हरियाणा सरकार ने जारी किया निर्देश

इसके बाद उसके सामने ही उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शर्म की बात तो ये हैं कि  इस वारदात की शिकायत युवती ने टेकनपुर पुलिस चौकी में नहीं सुनी गई। आखिरकार पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद बीजेपी नेता समेत दूसरे आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More: जेपी नड्डा के काफिले पर हमले को लेकर भड़के आकाश विजयवर्गीय, कहा- जरूरत पड़ी तो देशभर के भाजपा कार्यकर्ता बंगाल कूच करेंगे


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"