बीजेपी नेता कैलाश सोनी ने कहा- ‘कांग्रेस में सभी पद एक ही परिवार में सीमित है’

बीजेपी नेता कैलाश सोनी ने कहा- 'कांग्रेस में सभी पद एक ही परिवार में सीमित है'

बीजेपी नेता कैलाश सोनी ने कहा- ‘कांग्रेस में सभी पद एक ही परिवार में सीमित है’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: April 7, 2019 5:25 am IST

नरसिंहपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य कैलाश सोनी नरसिंहपुर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गांधी परिवार पर बड़ा हमला किया। सांसद का कहना है कि आखिर क्यों गांधी परिवार के अलावा कोई अन्य नेता कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर नही बैठ पाता है।

कैलाश सोनी ने कहा कि किसी की अकाल मौत हो जाती है या कोई हादसे का शिकार हो जाता है। यह शोध का विषय है, उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी पद एक परिवार तक ही सिमट गए हैं। कांग्रेस पार्टी में यदि कोई गांधी परिवार से इतर सिर निकालने की कोशिश करता है, तो उसका कुछ बुरा ही होता है।

इसके साथ-साथ उन्होंने इशारों इशारों में माधवराव सिंधिया और राजेश पायलट की मौत को कांग्रेस के गांधी परिवार के शिकंजे में होने के उदाहरण के तौर पर बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नेता योग्यता से नहीं गांधी परिवार में जन्म लेने से बनता है, कांग्रेस में सबको पता था, कि अगला अध्यक्ष कौन होगा। सोनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दिवालियापन की शिकार हो गई है।


लेखक के बारे में