सांसद नंद कुमार के निधन पर रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष कौशिक सहित भाजपा नेताओं ने जताया शोक

सांसद नंद कुमार के निधन पर रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष कौशिक सहित भाजपा नेताओं ने जताया शोक

सांसद नंद कुमार के निधन पर रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष कौशिक सहित भाजपा नेताओं ने जताया शोक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: March 2, 2021 1:18 pm IST

रायपुर: खंडवा सांसद और मध्यप्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष रहे नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर पूर्व CM रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि हमने एक कुशल प्रशासक, संगठनकर्ता और राजनैतिक योद्धा को खो दिया। नंदकुमार ने संगठन के विस्तार व मजबूती के लिए अनुकरणीय कार्य किया। सांसद के रूप में वे हमेशा जनता की बुनायादी जरूरतों के लिए कार्यरत रहे।

Read More: यहां मात्र 83 रुपए में घर बेच रहा प्रशासन, घर लेने वालों की लगी होड़

आपको बता दें खंडवा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद नंदकुमार सिंह का 2 मार्च मंगवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। नंदकुमार सिंह पिछले 1 महीने से गुड़गांव में भर्ती थे। 11 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भोपाल में उन्हें भर्ती किया गया था। लेकिन ज्यादा तबीयत सीरियस होने की वजह से उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था।

Read More: स्कूल में छात्रा की ड्रेस देखकर टीचर ने कहा- इससे ध्यान भंग होगा…

नंद कुमार सिंह चौहान 17वीं लोक सभा के सदस्य थे। वह मध्य प्रदेश के खंडवा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। वह मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे। वह भोपाल के 74 बंगला स्थित आवास में रहते थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सरकारी आवास भी यहीं है।

Read More: 7th Pay Commission: इतनी बढ़ जाएगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, होली से पहले सरकार दे सकती है बड़ी सौगात

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"