सांसद विजय बघेल का अनशन लगातार जारी, भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से की मुलाकात, समर्थन देने रमन सिंह सहित कई नेता जाएंगे पाटन

सांसद विजय बघेल का अनशन लगातार जारी, भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से की मुलाकात, समर्थन देने रमन सिंह सहित कई नेता जाएंगे पाटन

सांसद विजय बघेल का अनशन लगातार जारी, भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से की मुलाकात, समर्थन देने रमन सिंह सहित कई नेता जाएंगे पाटन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: October 17, 2020 2:22 pm IST

रायपुर: भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में दुर्ग सांसद विजय बघेल का आमरण अनशन लगातार चौथे दिन जारी है। सांसद बघेल के अनशन के मुद्दे को लेकर भाजपा नेताओं ने शनिवार को राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की है। इस दौरान भाजपा नेताओं ने राज्यपाल उइके से पूरे मामले की 3 दिन के भीतर गृहमंत्री और सरकार से रिपोर्ट मंगवाने का अनुरोध किया है। वहीं, राज्यपाल ने भी रिपोर्ट मंगवाने और उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में पूर्व सीएम रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और पूर्व मंत्री बृजमोहन सहित कई बड़े नेता शामिल थे।

Read More: प्रदेश में आज 1222 नए कोरोना मरीज आए सामने, 18 संक्रमितों की मौत, 1434 मरीज हुए स्वस्थ

राज्यपाल से मुलाकात के बाद पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमने राज्यपाल उनुसुइया उइके से पूरे मामले की 3 दिन के भीतर गृहमंत्री और सरकार से रिपोर्ट मंगवाने का अनुरोध किया है। उन्होंने रिपोर्ट मंगवाने और उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। उन्होंने आगे कहा कि कल हम लोग पाटन जाकर विजय बघेल के आंदोलन में शरीक होंगे।

Read More: उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल सहित इन नेताओं का नाम शामिल

गौरतलब है कि 13 अक्टूबर को शराब दुकान में तोड़फोड़ के मामले में पाटन उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमणि चन्द्राकर, राजा पाठक और जीतू सेन को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से सांसद बघेल विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर भाजपा के कई नेता सांसद बघेल का समर्थन करने पाटन पहुंचे हैं, जिसमें पूर्व मंत्री राजेश मुणत, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा और राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय शामिल हैं।

Read More: दूसरी बार सत्ता की कुर्सी संभालेंगी न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न, आम चुनाव में शानदार जीत


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"