बिलासपुर में स्थगित हुआ बीजेपी का धरना प्रदर्शन, 6 मई को जताएंगे बंगाल हिंसा का विरोध

बिलासपुर में स्थगित हुआ बीजेपी का धरना प्रदर्शन, 6 मई को जताएंगे बंगाल हिंसा का विरोध

बिलासपुर में स्थगित हुआ बीजेपी का धरना प्रदर्शन, 6 मई को जताएंगे बंगाल हिंसा का विरोध
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: May 5, 2021 3:09 am IST

बिलासपुर, ​छत्तीसगढ़। पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद फैली हिंसा और BJP कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी आज देशभर में धरना देगी। सभी बीजेपी नेता और कार्यकर्ता अपने घरों में बैठकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

इधर बिलासपुर में आज भाजपा का धरना प्रदर्शन स्थगित किया गया है। BJP वरिष्ठ नेता बद्रीधर दीवान के निधन के कारण नेता प्रदर्शननहीं करेंगे। अब 6 मई को बीजेपी नेता और कार्यकर्ता बंगाल हिंसा का विरोध जताएंगे।

Read More News: देर आए दुरुस्त आए क्या? मध्यप्रदेश में देरी तो हुई है 18+ वैक्सीनेशन में, लेकिन क्या तैयारी पूरी तरह दुरुस्त है?

 

बता दें कि बीजेपी नेता और कार्यकर्ता दोपहर 2 से 5 बजे के बीच गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने-अपने घर के बाहर धरने पर बैठेंगे। छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने बंगाल की घटना को लोकतंत्र की हत्या का प्रयास बताया है।

Read More News: छत्तीसगढ़ के इन 11 जिलों में बढ़ाया गया लॉकडाउन, जानिए कौन सा जिला कब तक रहेगा लॉक


लेखक के बारे में