धार के मनावर से विधायक हीरालाल अलावा का सनसनीखेज बयान सामने आया है। मनावर से विधायक हीरालाल ने BJP नेताओं पर उन्हें 100 करोड़ का ऑफर देने का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें- जीरम मामले में NIA ने प्रत्यक्षदर्शियों समेत कई लोगों को भेजा नोटि…
बता दें कि मध्यप्रदेश में 24 सीटों पर उपचुनाव के गहमागहमी के बीच खरीद-फरोख्त को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है।
मध्यप्रदेश में 24 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इनमें धार जिले के बदनावर विधानसभा सीट भी शामिल है। उपचुनाव को लेकर विधायक हीरालाल ने दावा किया है कि कांग्रेस 22 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। प्रदेश का हर आदिवासी कमलनाथ के साथ है, वे उपचुनाव में कांग्रेस को वोट करेंगे। उपचुनावों में जीत के साथ कमलनाथ एक बार फिर से प्रदेश की बागडोर संभालेंगे।
ये भी पढ़ें- मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना संक्रमित की मौत, आज 89 न…
बीते 24 घंटों में कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला तेज कर दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कैलाश विजयवर्गीय पर निशाना साधा है। सलूजा ने विजयवर्गीय के एक बयान पर सवाल उठाए हैं। सलूजा ने विजयवर्गीय के बयान का वीडियो ट्वीट कर सवाल उठाए हैं। सलूजा ने आरोप लगाया कि इस वीडियो में विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं को थाने से छुड़वाने का बयान दिया था।
ये भी पढ़ें- पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के विवादित ट्वीट को लेकर गरमाई सियासत, मं.
विजयवर्गीय ने मंदसौर की बैठक में कहा था कि – BJP कार्यकर्ता रात 2 बजे तक पत्ते खेलते हैं…उन्हें थाने फोन कर छुड़वाता हूं…सलूजा ने किया सवाल- BJP कार्यकर्ता क्या रात 2 बजे तक ताश खेलते हैं…