Karauli Road Accident | Photo Credit: AI
जयपुर: Karauli Road Accident राजस्थान के करौली जिले में सड़क हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी पुलिस के अनुसार यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के मैगजीन इलाके में बुधवार शाम को तब हुआ जब एक बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।
Karauli Road Accident उसके अनुसार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। मृतकों की पहचान आशीष (16) तथा हर्ष (16) और पवन (21) के रूप में हुई है। तीनों रिश्तें में भाई थे और हादसे के समय बाइक से घर लौट रहे थे।
पुलिस के अनुसार बाइक के सामने अचानक कोई मवेशी आने के कारण संभवत: यह हादसा हुआ। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।