बीजेपी में संजय श्रीवास्तव को टिकट देने का विरोध, सामूहिक इस्तीफा की पेशकश

बीजेपी में संजय श्रीवास्तव को टिकट देने का विरोध, सामूहिक इस्तीफा की पेशकश

बीजेपी में संजय श्रीवास्तव को टिकट देने का विरोध, सामूहिक इस्तीफा की पेशकश
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: December 5, 2019 4:20 am IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। निकाय चुनाव के लिए जारी भाजपा पार्षदों की सूची के बाद विरोध के स्वर भी तेज हो गए हैं। कई वार्डों में बाहरी को टिकट देने का विरोध हो रहा है ।

पढ़ें- कांग्रेस ने नगर निगमों की सभी सीटों पर तय किया नाम, आज अंतिम बैठक के बाद जारी होगी सूची

कालीमाता वार्ड से पूर्व पार्षद प्रमोद साहू का टिकट काटकर संजय श्रीवास्तव को टिकट देने का जमकर विरोध किया जा रहा है। वार्ड के सभी भाजपा कार्यकर्ता सामूहिक इस्तीफा देने पहुंचे हैं।

पढ़ें- ITBP कैंप में फायरिंग से घायल जवानों की हालत गंभीर, अभी तक नहीं निक…

शहर जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के घर में जमकर नारेबाजी की जा रही है।

पढ़ें- नगरीय निकाय चुनाव : भाजपा चुनावी घोषणा पत्र समिति की बैठक, 7 दिसंबर…

बता दें नगरी निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने रायपुर के लगभग सभी वार्डों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। घोषणा के कुछ समय बाद ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंच गए और पार्टी में काम करने वालों को नजरअंदाज करते हुए चहेतों को टिकट देने का आरोप लगा रहे हैं। इस बीच कई कार्यकर्ताओं ने इतना तक कह दिया कि वह ना केवल भाजपा को हराने का काम करेंगे बल्कि निर्दलीय चुनाव लड़कर बीजेपी के वोट भी काटेंगे।

पढ़ें- सीएम ने महिलाओं के हित में गठित की 7 सदस्यीय कमेटी, प्रधानमंत्री मा…

सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत


लेखक के बारे में