BJP ने प्रदेश कार्यालय में शिफ्ट किया वार रूम, मतगणना के दौरान सीएम-प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे मौजूद, मंत्री ने कंप्यूटर बाबा को बताया एजेंट
BJP ने प्रदेश कार्यालय में शिफ्ट किया वार रूम, मतगणना के दौरान सीएम-प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे मौजूद, मंत्री ने कंप्यूटर बाबा को बताया एजेंट
भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव का कल रिजल्ट आना है। प्रदेश की दोनों ही पार्टी आश्वस्त हैं कि परिणाम उन्हीं के पक्ष में होगा। दोनों पार्टियां संभावित जीत और सरकार बनाने के लिए संभावनाओं की तलाश में जुटी हुईं हैं। वहीं उपचुनाव की मतगणना को लेकर दोनों ही दलों के दिग्गजों का राजधानी भोपाल में जमावड़ा लगना शुरु हो गया है।
इस बीच बीजेपी ने प्रदेश कार्यालय में वॉर रूम शिफ्ट किया है। कल सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बीजेपी प्रदेश कार्यालय से ही मतगणना का हाल जानेंगे ।
ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने मतगणना को लेकर बनाई रणनीति, अपने-अपने प्रभार वाली सीटों पर रहेंगे मौजूद
इस बीच सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने कहा कि समझ नहीं आ रहा कांग्रेस किस आधार पर सरकार बना रही है। किसी भी फार्मुले से कांग्रेस की सरकार नहीं आ रही, बीजेपी ही सरकार बनाएगी। भदौरिया ने कहा कि अगर 28 सीट कांग्रेस की आई तो हम राजनीति छोड़ देंगे।
ये भी पढ़ें- BJP कार्यालय में चल रही बैठक खत्म, वीडी शर्मा बोले- हमने क्या नया किया, क्या बढ़िया काम
वहीं कंप्यूटर बाबा पर हुई कार्रवाई का समर्थन करते हुए भदौरिया ने कहा कि कम्प्यूटर बाबा पर हुई कार्रवाई गलत नहीं बल्कि न्यायपूर्ण है। कम्प्यूटर बाबा बताएं कि कांग्रेस की सरकार में उन्होने कौन सी कार्रवाई की है, यह फर्जी बाबा हैं, कमलनाथ और दिग्विजय के एजेंट हैं कम्प्यूटर बाबा। हमारी सरकार द्वेष पूर्ण कार्रवाई नहीं करती है, बल्कि द्वेष पूर्वक कार्रवाई कांग्रेस करती है।

Facebook


