MP में सियासी ड्रामा: BJP कार्यकर्ताओं का कांग्रेस विधायकों को समर्थन! MLA हरदीप के कथित इस्तीफे को बताया सही

MP में सियासी ड्रामा: BJP कार्यकर्ताओं का कांग्रेस विधायकों को समर्थन! MLA हरदीप के कथित इस्तीफे को बताया सही

MP में सियासी ड्रामा: BJP कार्यकर्ताओं का कांग्रेस विधायकों को समर्थन! MLA हरदीप के कथित इस्तीफे को बताया सही
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: March 7, 2020 1:42 pm IST

इंदौर। मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी ड्रामें के बीच जहां राजधानी भोपाल में विधायकों को साधने की कोशिश जारी वहीं है। वहीं,दूसरी ओर जिला स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायकों को समर्थन देना शुरू कर दिया है। खासतौर पर मंदसौर जिले के सुवासरा विधानसभा के विधायक हरदीप सिंह डंग के समर्थन में सोशल मीडिया पर भाजपा के पदाधिकारी संदेश चला रहे है।

Read More News:  युवक के प्राइवेट पार्ट में फंसा प्लास्टिक की बोतल, सूजन आने पर पहुं…

इंदौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फेसबूक और वाट्सअप के जरिए हरदीप सिंह डंग के कथित इस्तीफा दिए जाने के फैसले को सही बताते हुए समर्थन दिया है, कि इंदौर भाजपा उनके साथ है साथ ही सिख समाज भी हरदीप सिंह डंग के इस फैसले का स्वागत करता है। हालांकि, इस तरह के ज्यादातर संदेश इंदौर भाजपा युवा मोर्चा के सिख नेता चला रहे है।

Read More News:  प्राइवेट पार्ट में मिले कंडोम में था करोड़ों का कोकीन, महिला का चाल…

भाजपा के पदाधिकारियों का कहना है, कि हरदीप सिंह डंग ने इस्तीफा दिया है, फिलहाल,उन्होंने किसी दल को नहीं चुना है। लेकिन भाजपा में उनका स्वागत है। इधर कांग्रेस ने पलटवार शुरू कर दिए है। कांग्रेस का कहना है, कि भाजपा केवल खयासी पुलाव पका रही है। हमारी पार्टी का कोई भी विधायक नाराज नहीं है। वो कमलनाथ जी के साथ है। 

Read More News:  पूर्व मंत्री का बयान- पूरे परिवार सहित मरवा दें तो भी नहीं छोड़कर ज…


लेखक के बारे में