टिकट को लेकर भाजपा में घमासान, अब कार्यकर्ताओं का रार पहुंचा कानून के द्वार

टिकट को लेकर भाजपा में घमासान, अब कार्यकर्ताओं का रार पहुंचा कानून के द्वार

टिकट को लेकर भाजपा में घमासान, अब कार्यकर्ताओं का रार पहुंचा कानून के द्वार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: April 2, 2019 9:41 am IST

भोपाल: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से भाजपा में फुटव्वल का माहौल बना हुआ है। अब लोकसभा चुनाव 2019 में टिकट वितरण को लेकर कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों के बीच घमासान मचा हुआ है। कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर अन्य दल का दामन थाम लिया तो कुछ ने निर्दलिय ही चुनावी मैदान में उतरने का फैसला लिया है। अब तो हालात ऐसे हो गए हैं कि कार्यकर्ताओं का रार कानून के द्वार तक पहुंच गया है। भाजपा के एक कार्यकर्ता ने मंगलवार को भाजपा के ही दूसरे कार्यकर्ता पर धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगते हुए चुनाव आयोग और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।

Read More: रमन ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया छलावा, कहा- ये सिलसिला नेहरू, इंदिरा के समय से जारी

दरसअल भाजपा के मनमोहन शाह बट्टी ने खुद को लोकसभा चुनाव 2019 का दावेदार बताया है। उन्होंने भाजपा के ही उत्तम ठाकुर के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि उत्तम ठाकुर भाजापा के पूर्व विधायक प्रेम नारायण ठाकुर के बेटे हैं।

Read More: उमर अब्दुल्ला ने जनता से किया वादा, सत्ता में आए तो पब्लिक सेफ्टी एक्ट होगा कानून के दायरे से बाहर

गौरतलब है कि भाजपा संगठन लंबे समय से कार्यकर्ताओं को एक जुट करने में लगी हुई है। इसी के चलते सोमवार को भिंड सीट पर जीत के लिए कार्यकर्ताओं ​और पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में पूर्व सांसद अशोक अर्गल की बगावत को लेकर भी चर्चा की गई। ज्ञात हो कि भिंड सीट से 5 बार सांसद रहे अशोंक अर्गल ने अनूप मिश्रा को टिकट दिए जाने के बाद भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। अशोक ने निर्दलीय प्रत्याशी बनकर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला लिया है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"