शनिवार को EOW के सामने पेश होंगे MCU के पूर्व कुलपति कुठियाला, भर्ती और घोटाला मामले में होगी पूछताछ

शनिवार को EOW के सामने पेश होंगे MCU के पूर्व कुलपति कुठियाला, भर्ती और घोटाला मामले में होगी पूछताछ

शनिवार को EOW के सामने पेश होंगे MCU के पूर्व कुलपति कुठियाला, भर्ती और घोटाला मामले में होगी पूछताछ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: June 7, 2019 1:49 pm IST

भोपाल: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भर्ती और घोटाले के मामले को लेकर पूर्व कुलपति बीके कुठियाला शुक्रवार को ईओडब्लू में पेश होंगे। एफआईआर दर्ज होने के बाद कुठियाला पहली बार ईओडब्ल्यू के सामने पेश होंगे। बताया जा रहा है कि ईओडब्ल्यू कुठियाला से भर्ती संबंधी सभी पहलुओं में पूछताछ कर सकती है। ज्ञात हो कि मामले में ईओडब्ल्यू ने बीके कुठियाला समेत 19 प्रोफेसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था।

Read More: शराब दुकानों में सेल्समैन मांगे अधिक पैसे, तो इस नंबर पर करें फोन, जारी हुआ टोल फ्री नंबर

बता दें कि माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में हुई वित्तीय अनियमितता और नियम विरुद्ध नियुक्ति के मामले को लेकर ईओडब्ल्यू ने पूर्व कुलपति सहित 20 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। आरोपियों में पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक विश्वास सारंग की बहन डॉक्टर आरती सारंग का नाम भी शामिल है। ईओडब्ल्यू का कहना है कि विश्वविद्यालय स्तर पर हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया गया है।

<iframe width=”1019″ height=”573″ src=”https://www.youtube.com/embed/-AGc7G0aHS0″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"