कलम कार्यक्रम में शामिल हुए मशहूर गीतकार इरशाद क़ामिल, अपने गीतों से मोह लिया राजधानीवासियों का मन

कलम कार्यक्रम में शामिल हुए मशहूर गीतकार इरशाद क़ामिल, अपने गीतों से मोह लिया राजधानीवासियों का मन

कलम कार्यक्रम में शामिल हुए मशहूर गीतकार इरशाद क़ामिल, अपने गीतों से मोह लिया राजधानीवासियों का मन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: March 29, 2019 6:00 pm IST

रायपुर: श्री सीमेंट और प्रभा खेतान फाउंडेशन के तत्वाधान में प्रति माह की भांति इस माह भी साहित्यिक कार्यक्रम ‘कलम’ का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के मशहूर गीतकार इरशाद क़ामिल सहित वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र मिश्र,पद्मश्री अनुज शर्मा, पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय, पद्मश्री ममता चन्द्राकर, पद्मश्री भारती बंधु शामिल हुए। सभी अमंत्रित सदस्यों का स्वागत कलम रायपुर के संचालक गौरव गिरिजा शुक्ला ने किया। कार्यक्रम कलम में बुक रैक का अनावरण वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र मिश्र, पद्मश्री अनुज शर्मा, पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय, पद्मश्री ममता चन्द्राकर, पद्मश्री भारती बंधु और इरशाद क़ामिल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड के मशहूर गीतकार इरशाद क़ामिल के बैंड “इंक” ने भी प्रस्तुति दी।

Read Nore: डॉ रमन सिंह सुबह 11.30 बजे Facebook Live के जरिए देंगे जनता के सवालों के जवाब

इस कार्यकम में अब तक शामिल हुए सभी लेखकों की कृतियों की सेल्फ का अनावरण किया गया, हिंदी साहित्य, लेखक और पाठकों को समर्पित इस सेल्फ़ की किताबें लोगों के पढ़ने के लिए उपलब्ध होंगी। सेल्फ के लोकार्पण के बाद बॉलीवुड के मशहूर गीतकार इरशाद क़ामिल के बैंड इंक ने बेहतरीन कविताओं को एक नए ढंग से प्रस्तुत कर सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, साथ ही छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों ने भी मोहरीबाजा की प्रस्तुति दी। कलम रायपुर के संचालक गौरव गिरिजा शुक्ल ने कलम की सफ़लता का श्रेय रायपुर के साहित्यप्रेमियों को दिया और उनके इस स्नेह पर आभार व्यक्त किया। श्री सीमेंट के रवि तिवारी ने भी कलम की सराहना करते हुए सबके प्रति आभार व्यक्त किया। मेहमानों ने कलम के इस आयोजन की ख़ूब प्रशंशा करते हुए आयोजकों को बधाई दी।

Read More: वायनाड सीट से राहुल गांधी की उम्मीदवारी को लेकर सस्पेंस बरकार, कहा- अमेठी मेरी कर्मभूमि

कलम रायपुर की ओर से संगीत प्रेमी दर्शकों के लिए खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे जाने माने गीतकार और साहित्यकार इरशाद कामिल ने अपने इंक बैंड के साथ विशेष प्रस्तुति दी। राजधानीवासी उनके गानों को सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए।


लेखक के बारे में