Virat Kohli Retirement Latest Update: आखिरकार किंग कोहली ने कर दिया खुलासा.. बताया कब उतरेंगे आखिरी बार मैदान में, जानकर टूट जाएगा आपका भी दिल..
तिरुवनंतपुरम का मैदान विराट कोहली के लिए खास रहा है। उन्होंने यहां खेले गए दो वनडे मुकाबलों में 199 रन बनाए हैं और दोनों बार नाबाद रहे हैं। जनवरी 2023 में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने इसी मैदान पर 110 गेंदों में नाबाद 166 रन की शानदार पारी खेली थी। इस पारी में 13 चौके और 8 छक्के शामिल थे।
Virat Kohli Retirement Kab Lenge || Image- IBC24 News archive
- 2027 वर्ल्ड कप होगा कोहली का आखिरी
- खिताब जीतना विराट कोहली का लक्ष्य
- रोहित शर्मा भी ODI टीम में शामिल
Virat Kohli Retirement Kab Lenge: नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने संकेत दिया है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप भारत के लिए उनका आखिरी वर्ल्ड कप टूर्नामेंट होगा। कोहली ने JioStar से बातचीत में कहा कि वह इस टूर्नामेंट में भारत के लिए अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेलेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य विश्व कप जीतना है और इसके लिए वह अपना सबकुछ देने के लिए तैयार हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
37 वर्षीय विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 54 शतक के साथ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक वनडे में 14,941 रन बनाए हैं और इस मामले में वह सचिन तेंदुलकर के 18,426 रन के बाद दूसरे स्थान पर हैं।
पांचवां वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे कोहली
Virat Kohli Retirement Kab Lenge: 2027 का वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में अक्टूबर-नवंबर में आयोजित किया जाएगा। यह कोहली का पांचवां वनडे विश्व कप होगा। उन्होंने 2011 में भारत की मेजबानी में खेले गए विश्व कप में खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहते हुए विश्व कप ट्रॉफी उठाई थी। वहीं 2023 के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
कोहली ने कहा कि 50 ओवर के विश्व कप की चुनौती टी20 से भी अलग और काफी कठिन होती है। उनके मुताबिक, एक बड़े टूर्नामेंट में करीब 10 मुकाबलों तक टी20 जैसी तीव्रता बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता है। विदेशी परिस्थितियों में खेलने से यह चुनौती और बढ़ जाती है।
One last World Cup in Blue. 🇮🇳 One goal: bring the trophy home. 🏆
Virat Kohli has made his motivation clear 😎
Drop your message for Virat in the comments 👇
Watch Virat Kohli Exclusive Interview on JioHotstar 👉 SUN, 27 SEPT, 7 AM & #INDvWI 👉 1st ODI 👉 SUN, 27th SEP, 1 PM pic.twitter.com/peFUbJgiz9
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 26, 2026
रोहित शर्मा भी वनडे टीम में
Virat Kohli Retirement Kab Lenge: पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी फिलहाल केवल वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से खेल रहे हैं। रोहित ने कहा कि जब तक खिलाड़ी मैदान पर है, तब तक उसके सामने कुछ न कुछ हासिल करने का लक्ष्य रहता है। उन्होंने कहा कि वह आगामी विश्व कप को लेकर उत्साहित हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। पहले मुकाबले में भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की नजर कई बड़े रिकॉर्ड पर होगी। कोहली वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे करने से सिर्फ 59 रन दूर हैं।
विराट ने अब तक 314 वनडे मैचों की 302 पारियों में 14,941 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 58.59 है। उनके नाम 54 शतक और 79 अर्धशतक दर्ज हैं। वह वनडे में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 18,426 रन बनाए हैं। 59 रन पूरे करते ही कोहली 15 हजार वनडे रन बनाने वाले दूसरे भारतीय और दुनिया के चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हो जाएंगे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड
Virat Kohli Retirement Kab Lenge: वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। उन्होंने 43 मैचों की 41 पारियों में 2,261 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 66.50 रहा है। उन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 9 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं।
तिरुवनंतपुरम में नहीं हुए आउट
तिरुवनंतपुरम का मैदान विराट कोहली के लिए खास रहा है। उन्होंने यहां खेले गए दो वनडे मुकाबलों में 199 रन बनाए हैं और दोनों बार नाबाद रहे हैं। जनवरी 2023 में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने इसी मैदान पर 110 गेंदों में नाबाद 166 रन की शानदार पारी खेली थी। इस पारी में 13 चौके और 8 छक्के शामिल थे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
सचिन के कई रिकॉर्ड निशाने पर
कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों के आंकड़े की ओर भी बढ़ रहे हैं। उनके नाम फिलहाल 85 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं। इसके अलावा लिस्ट-ए क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के 60 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के लिए कोहली को दो और शतक चाहिए। उनके नाम इस प्रारूप में 59 शतक हैं। घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतकों के मामले में भी कोहली सचिन के रिकॉर्ड से दो शतक दूर हैं। सचिन ने भारत में 42 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए हैं, जबकि कोहली के नाम 41 शतक हैं।
वहीं, घरेलू परिस्थितियों में सबसे ज्यादा वनडे रन के सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए कोहली को 110 रन और चाहिए। सचिन ने घरेलू मैदान पर 6,976 वनडे रन बनाए हैं, जबकि कोहली के नाम 6,867 रन हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
राष्ट्रपति मुर्मू ने एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाजों को बधाई दी
किसानों को बिजली पर प्रति यूनिट दो रुपये सब्सिडी देगी बंगाल सरकार: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण को बरी किए जाने के निर्णय को चार महिला पहलवानों ने दी चुनौती
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
नेपाल में भारी बारिश के कारण काठमांडू में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित

Facebook


