Janjgir Crime News: सरपंच के पिता की हत्या करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, पूर्व सरपंच ने परिवार के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम
Janjgir Crime News: जांजगीर जिले में सरपंच के पिता की हत्या करने वाले पूर्व सरपंच समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है
Janjgir Crime News/Image Credit: IBC24
- जांजगीर-चांपा जिले के गतवा गांव के सरपंच के पिता की हत्या।
- पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले पूर्व सरपंच के परिवार को किया गिरफ्तार।
- गणेश विसर्जन के दौरान मामूली विवाद पर दिया गया था वारदात को अंजाम।
Janjgir Crime News: जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पंतोरा उपथाना क्षेत्र के गतवा गांव के सरपंच के पिता की हत्या करने वाले पूर्व सरपंच समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सभी आरोपी, एक ही परिवार के हैं। गणेश विसर्जन के दौरान बच्चों के बीच हुए झगड़े ने बड़ों के बीच हिंसक रूप ले लिया और पिटाई से बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज किया है।
क्या है पूरा मामला?
Janjgir Crime News: दरअसल, गतवा गांव में गणेश विसर्जन हो रहा था. इस दौरान नारायण कश्यप और राहुल कश्यप में विवाद हो गया। यहां बचाव के लिए राहुल के पिता सरपंच रोहित कश्यप और दादा जोतराम पहुंचे तो इनसे भी मारपीट की गई। जब ये रिपोर्ट दर्ज कराने पंतोरा उपथाना जा रहे थे, तभी रास्ते में नारायण के पिता पूर्व सरपंच शिवकुमार कश्यप, संजय कश्यप, नारायण कश्यप और सविता कश्यप ने फिर पिटाई की। इस दौरान बुजुर्ग जोतराम कश्यप की मौत हो गई। रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज किया है और 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- DJ Sound System Banned: आ गया आदेश!.. डीजे बजाने पर लगाया गया पूरी तरह से प्रतिबंध, शोर शराबे वाले कार्यक्रमों पर पूरी तरह से रोक, आदेश जारी
- Virat Kohli Retirement Latest Update: आखिरकार किंग कोहली ने कर दिया खुलासा.. बताया कब उतरेंगे आखिरी बार मैदान में, जानकर टूट जाएगा आपका भी दिल..
- Hardoi Road Accident News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे समेत इतने लोगों की हुई मौत, मौके से फरार हुआ चालक

Facebook


