DJ Sound System Banned: आ गया आदेश!.. डीजे बजाने पर लगाया गया पूरी तरह से प्रतिबंध, शोर शराबे वाले कार्यक्रमों पर पूरी तरह से रोक, आदेश जारी
बदरीनाथ धाम समेत चमोली जिले के धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रशासन ने तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम के इस्तेमाल पर रोक लगाई है। जिलाधिकारी गौरव कुमार के आदेश के अनुसार धार्मिक स्थलों के आसपास ऐसे कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे, जिनसे उनकी गरिमा प्रभावित होती है।
DJ Sound System Banned in Badrinath Dham || Image- IBC24 News Archive
- बदरीनाथ धाम के आसपास तेज साउंड पर रोक
- धार्मिक स्थलों पर शोरगुल वाले कार्यक्रम प्रतिबंधित
- चमोली प्रशासन ने जारी किया आदेश
DJ Sound System Banned in Badrinath Dham: देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड में स्थित छोटे चार-धाम के सबसे पवित्र बदरीनाथ धाम को लेकर प्रशासन का बड़ा आदेश सामने आया है। यह निर्णय तेज आवाज में बजाये वाले साउंड सिस्टम और इससे होने वाली परेशानी के संबंध में है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
दरअसल उत्तराखंड के जनसम्पर्क विभाग ने बताया है कि, “श्री बदरीनाथ धाम सहित जनपद चमोली के सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौरव कुमार द्वारा धार्मिक स्थलों के आस-पास उच्च आवृत्ति वाले साउंड सिस्टम का प्रयोग कर धार्मिक स्थलों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है।” प्रशासन के इस आदेश के बाद इन पवित्र स्थलों में तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाने और शोरगुल वाले आयोजनों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
श्री बदरीनाथ धाम सहित जनपद चमोली के सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार द्वारा धार्मिक स्थलों के आस-पास उच्च आवृत्ति वाले साउंड सिस्टम का प्रयोग कर धार्मिक स्थलों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव…
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) September 26, 2026
क्यों लिया गया गया फैसला
DJ Sound System Banned in Badrinath Dham: गौरतलब है कि, पिछले दिनों बदरीनाथ धाम में डीजे पर संगीत और डांस वाले वीडियो आए थे। इसी को लेकर आपत्ति जताई जा रही है। धार्मिक मर्यादाओं को लेकर सवाल उठ रहे थे। इसे लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी।
“इस स्थान पर शंख बजाना भी मना है” : एमएम जोशी
उन्होंने लिखा था कि, “बद्रीनाथ धाम में संगीत समारोह ( DJ concert) को अनुमति प्रदान करना ना केवल सांस्कृतिक मर्यादाओं का उन्लंघन है अपितु धाम की पवित्रता पर भी सीधा आघात है। आदि गुरु शंकराचार्य महाराज जी द्वारा इस धाम की स्थापना हिमालयी पर्यावरण मे शांतिपूर्ण तरीके से भगवत भजन के लिए की थी उल्लेखनीय है की इस स्थान पर शंख बजाना भी मना है परंतु हम उसे भूलकर शोर शराबे वाले संगीत कार्यक्रमों का आयोजन कर भारतीय आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, पर्यावरणीय मूल्यों की घोर उपेक्षा तो कर ही रहे है साँथ में इतनी ऊचाई पर हजारों लोगो के नाचने से उनके स्वास्थ पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की भी उपेक्षा कर रहे है। यह इस बात का प्रतीक है कि अब देवभूमि को बाजारू संस्कृती के रूप में परिणीत किया जा रहा है।”
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
DJ Sound System Banned in Badrinath Dham: उन्होंने आगे लिखा था, “मैं भारतीय संस्कृति के अनुयायीयों तथा विशेषकर पूजनीय शंकराचार्यों तथा महात्माओं से यह अनुरोध करता हूँ कि वह संस्कृति के इस क्षरण को रोकने के लिए प्रभावी आवाज उठाये, मैं केंद्र एवं राज्य सरकार से भी आग्रह करूँगा कि वह ऐसे आयोजनों पर प्रतिबंध लगा कर देवभूमि की मर्यादा को बनाये रखें, हिमालय देवात्मा है भगवान शंकर का निवास माँ गंगा का उद्गम है इसे नाच ग्रह बनाना करोड़ो भारतीयों की आस्था पर गहरा आघात है।”
बद्रीनाथ धाम में संगीत समारोह ( DJ concert) को अनुमति प्रदान करना ना केवल सांस्कृतिक मर्यादाओं का उन्लंघन है अपितु धाम की पवित्रता पर भी सीधा आघात है। आदि गुरु शंकराचार्य महाराज जी द्वारा इस धाम की स्थापना हिमालयी पर्यावरण मे शांतिपूर्ण तरीके से भगवत भजन के लिए की थी उल्लेखनीय है…
— Dr. Murli Manohar Joshi (@DrMurliManohar_) September 25, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
राष्ट्रपति मुर्मू ने एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाजों को बधाई दी
किसानों को बिजली पर प्रति यूनिट दो रुपये सब्सिडी देगी बंगाल सरकार: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण को बरी किए जाने के निर्णय को चार महिला पहलवानों ने दी चुनौती
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
नेपाल में भारी बारिश के कारण काठमांडू में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित

Facebook


