स्कूली विद्यार्थियों को 14 अगस्त को वितरण किया जाएगा पुस्तक, निर्देश जारी

स्कूली विद्यार्थियों को 14 अगस्त को वितरण किया जाएगा पुस्तक, निर्देश जारी

स्कूली विद्यार्थियों को 14 अगस्त को वितरण किया जाएगा पुस्तक, निर्देश जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: July 26, 2020 4:40 pm IST

रायपुर: प्रदेश में कक्षा पहली से दसवीं तक के सभी पात्र विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों का वितरण 14 अगस्त तक किया जाएगा। संचालक लोक शिक्षण जितेन्द्र शुक्ला ने समस्त संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मिशन समन्वयकों को शिक्षा सत्र 2020-21 में स्कूली विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक वितरण के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कक्षा पहली से दसवीं तक के सभी पात्र विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों का वितरण 14 अगस्त तक अनिवार्यतः पूर्ण करा लिया जाए।

Read More: राम जन्म भूमि से 2000 फीट नीचे रखा जाएगा ‘टाइम कैप्सूल’, जानिए क्या है माजरा?

निर्देश में कहा गया है कि पाठ्य पुस्तकों का वितरण कार्य कोविड-19 से संबंधित सर्तकता के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पालकों और शिक्षकों के माध्यम से सुविधा अनुसार पूरा कराया जाए। ध्यान रहे कि किसी भी स्थिति में विद्यार्थियों को पुस्तक वितरण के लिए शाला में नहीं बुलाया जाना है। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी स्थिति में पात्र विद्यार्थी निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों की प्राप्ति से वंचित न रहे। दिशा-निर्देश के अनुपालन में शाला, संकुल, विकासखण्ड और जिला स्तर वितरण और पावती संबंधी दस्तावेज एवं रजिस्टर का संधारण करते हुए शत-प्रतिशत वितरण कार्य किया जाए। वितरण की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी/जिला मिशन समन्वयक 24 अगस्त तक अनिवार्यतः लोक शिक्षण संचालनालय और प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा रायपुर को प्रेषित करें। इसके साथ ही निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों की प्राप्ति और वितरण की ऑनलाइन मॉनीटरिंग भी की जाएगी।

Read More: फिर शुरू होगी ‘लैपटॉप प्रदाय योजना’, 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले नियमित एवं स्वाध्यायी छात्रों को मिलेगा लाभ


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"