CG Fake Police: नकली पुलिस का डर, लाखों के गहने साफ! छत्तीसगढ़ के इस शहर में बुजुर्ग से ठगी
छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुजुर्ग से ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि दो बाइक सवार युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर समीर चट्टोपाध्याय को रोका और गांजा रखने की बात कहकर डराया। इसके बाद कागज पर साइन कराने के बहाने उनके गले की सोने की चेन और अंगूठी उतरवा ली गई। आरोपियों ने असली गहनों को पन्नी में रखने का झांसा दिया और मौका पाकर उन्हें नकली रोड गोल्ड के जेवर से बदल दिया। घर पहुंचने पर बुजुर्ग को ठगी का पता चला। पुलिस अब CCTV और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है।
CG Fake Police: नकली पुलिस का डर, लाखों के गहने साफ! छत्तीसगढ़ के इस शहर में बुजुर्ग से ठगी

Facebook


