अमित भसीन गोलीकांड में शामिल दोनों आरोपी गिरफ्तार, जिम संचालक को ट्रेनर ने मारी थी गोली

अमित भसीन गोलीकांड में शामिल दोनों आरोपी गिरफ्तार, जिम संचालक को ट्रेनर ने मारी थी गोली

अमित भसीन गोलीकांड में शामिल दोनों आरोपी गिरफ्तार, जिम संचालक को ट्रेनर ने मारी थी गोली
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: March 13, 2019 2:54 pm IST

जबलपुर। जिम संचालक अमित भसीन गोलीकांड में शामिल दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गोलू और राशिद को जबलपुर के शोभापुर फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया । आरोपियों ने दिनदहाड़े एशिया जिम के संचालक अमित भसीन पर 6 राउंड गोलियां चलाई थी। इस दौरान जिम संचालक को तीन गोलियां लगीं। उन्हें जबलपुर हॉस्पिटल में गंभीर हालत में भर्ती किया गया था।

ये भी पढ़ें- रिटायर्ड डीजी राजीव श्रीवास्तव समेत 16 लोगों ने बीजेपी से दिया इस्त…

गोलीकांड की सूचना मिलते ही एसपी अमित सिंह ने टीम बनाकर आरोपियों की सघन तलाश शुरू की थी। जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी अमित भसीन के जिम में ट्रेनर थे। अमित भसीन ने किसी कारण के चलते दोनों को नौकरी से निकाल दिया था,जिसकी रंजिश पर आरोपियों ने अमित को सिविक सेंटर जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में दिन दहाड़े गोली मारी थी । आरोपियों के इस वारदात के बाद पुलिस पर सवाल उठ रहे थे,आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने भी चैन की सांस ली है।


लेखक के बारे में