बसपा ने घोषित किए मध्यप्रदेश की 9 सीटों पर प्रत्याशी, जानिए कौन कहां से लड़ेगा

बसपा ने घोषित किए मध्यप्रदेश की 9 सीटों पर प्रत्याशी, जानिए कौन कहां से लड़ेगा

बसपा ने घोषित किए मध्यप्रदेश की 9 सीटों पर प्रत्याशी, जानिए कौन कहां से लड़ेगा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: April 2, 2019 12:11 pm IST

भोपाल। लोकसभा के लिए बसपा ने मध्यप्रदेश की 9 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। जारी लिस्ट के अनुसार मुरैना से पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह कुशवाह, गुना से लोकेंद्र सिंह धाकड़, और सतना से अच्छेलाल कुशवाह बसपा प्रत्याशी होंगे।

वहीं रीवा से विकास पटेल, सीधी से रामलाल पनिका, छिंदवाड़ा से ज्ञानेश्वर गजभिये, बालाघाट से रामकृष्ण नगपुरे, जबलपुर से रामराज राम, और खंडवा से नंदकिशोर पाण्डे को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि इससे पहले बसपा ने 31 मार्च को उत्तर प्रदेश के 6 लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस का जन घोषणापत्र : जानिए गरीब, किसान और बेरोजगार के लिए क्या है खास.. 

बसपा ने लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए थे। पार्टी ने शाहजहांपुर, मिश्रिख, फर्रुखाबाद, अकबरपुर, जालौन और उत्तर प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी घोषित किए थे।


लेखक के बारे में