प्रचार वाहन में तोड़फोड़ मामले में BSP को मिला कांग्रेस उम्मीवार का समर्थन, हेमंत कटारे ने भाजपा पर साधा निशाना
प्रचार वाहन में तोड़फोड़ मामले में BSP को मिला कांग्रेस उम्मीवार का समर्थन, हेमंत कटारे ने भाजपा पर साधा निशाना
भिण्ड: मध्यप्रदेश में चुनावी शोर-गुल के बीच अब मारपीट की भी खबरें सामने आने लगी है। मामला भिंड जिले की मेहगांव विधानसभा सीट का है, जहां अज्ञात बदमाशों ने बसपा के प्रत्याशी के चुनाव प्रचार रथ पर हमला कर दिया। वाहन में लगे बैनर-पोस्टर फाड़ दिए और बीजेपी के प्रचार का स्टीकर लगा दिया। विरोध करने पर वाहन के ड्राइवर और उसके साथी के साथ जमकर मारपीट भी की। बसपा कार्यकर्ताओ ने बीजेपी समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। घायल बसपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, कांग्रेस प्रत्यासी हेमंत कटारे ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
दरअसल मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में सभी सियासी दल ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अगले हफ्ते 3 नवंबर को वोटिंग होंगी। वहीं 10 नवंबर को परिणाम आ जाएंगे। इसके बीच अब मारपीट और तोड़फोड़ की घटनाए सामने आने लगी है। मेहगांव विधानसभा में बसपा प्रत्यासी योगेश मेघ सिंह नरवरिया का प्रचार रथ वाहन इमलिया गांव से मुस्तरी गांव जा रहा था। बसपा के घायल समर्थक का कहना है कि इमलिया गांव में बीजेपी प्रत्यासी ओपीएस भदौरिया की सभा चल रही थी। तभी चार और दो पहिया वाहन से 40 से अधिक बीजेपी के समर्थक आए उनके साथ लाठीडंडों से मरपीट कर दी। उनके मोबाईल भी छीन लिए। उनकी प्रचार की गाड़ी में तोड़फोड़ कर बैनर- पोस्टर फाड़ दिए और बीजेपी का स्टीकर चिपका दिया, जिसमें सिंधिया की फ़ोटो लगी थी।
बसपा कार्यकर्ता इस घटना की शिकायत करने थाने पहुंचे, जहाँ पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। मामला बढ़ता देख पुलिस ने 40 से अधिक अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना के बीच कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे ने बसपा का समर्थन किया। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और बीजेपी के प्रत्याशी ओपीएस भदौरिया को घेरा। उनका कहना है कि ओपीएस भदौरिया चुनाव हारने बाले हैं उनके कार्यकर्ता हताश हो चुके हैं। इसलिए पिछड़ा वर्ग के लोगो पर हमले कर रहा है। जीतकर आने दो तो सारे गुंडों को बर्फ से लगा दूंगा। गुंडागर्दी का नाम निशान मिटा दूंगा।

Facebook


