Balaghat Viral Video: पति की हरकत से भड़की पत्नी, सबके सामने कर दिया ये हाल, वीडियो देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन
Balaghat Viral Video: पति की हरकत से भड़की पत्नी, सबके सामने कर दिया ये हाल, वीडियो देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन
Balaghat Viral Video | Photo Credit: AI
- बालाघाट में महिलाओं का आंदोलन
- शराब दुकान हटाने की मांग
- पति को खंभे से बांधा – शराबी पति ने आंदोलन को कमजोर किया
बालाघाट: Balaghat Viral Video बालाघाट में शराब दुकान के विरोध में चल रहा महिलाओं का आंदोलन अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। (Balaghat Liquor Protest) बुढ़ी इलाके में पिछले करीब 80 दिनों से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिलाओं के बीच उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला ने अपने ही शराबी पति को खंभे से बांध दिया। खंभे से बांधे गए व्यक्ति की पहचान संजू चौधरी के रूप में हुई है, जबकि उन्हें बांधने वाली उनकी पत्नी हैं।
Balaghat Viral Video महिला का आरोप है कि शराब ने उसके परिवार की खुशियां छीन ली हैं और जब वह खुद शराबबंदी की लड़ाई लड़ रही है, तब उसका पति शराब पीकर आंदोलन की भावना को कमजोर कर रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (Balaghat Viral Video)
बालाघाट के बुढ़ी क्षेत्र में करीब 45 वर्षों से संचालित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का आंदोलन लगातार जारी है। महिलाओं का कहना है कि शराब की वजह से परिवार बिखर रहे हैं, घरेलू हिंसा बढ़ रही है और मेहनत की कमाई नशे में बर्बाद हो रही है। इसी दौरान शराब के नशे में पहुंचे संजू चौधरी को उनकी पत्नी ने सार्वजनिक रूप से खंभे से बांध दिया।
आरोप है कि संजू चौधरी महिलाओं के आंदोलन के बीच अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे, जिसके बाद महिलाओं ने उनके मुंह पर टेप भी चिपका दी। काफी देर तक चले इस विवाद के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, समझाइश देकर संजू चौधरी को छुड़ाया और मामला शांत कराया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस संबंध में विरोध प्रदर्शन कर रही अन्य महिलाओं का कहना है कि जब तक शराब दुकान हटाई नहीं जाती उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: 8 गिरफ्तार, और कितने राजदार? सामने आएगा राम लला के खजाने का हिसाब-किताब, चढ़ावा चोरी केस में अब किसकी बारी?
- Modi Cabinet Reshuffle News: मोदी कैबिनेट में होने वाली है बम्पर सर्जरी!.. UP चुनाव से पहले कट सकता है दिग्गज मिनिस्टर्स का पत्ता!.. इन राज्यों के सांसदो को मिल सकता दिल्ली का बुलावा..
- शह मात The Big Debate: ‘डबल इंजन’ की पहरेदारी.. संगठन को जिम्मेदारी! भाजपा की तैयारी पर विपक्ष का तंज, क्या अब डबल इंजन के पहरेदार होंगे BJP कार्यकर्ता?

Facebook


