प्रॉपर्टी विवाद में बिल्डर को मारी गोली, फिल्मी स्टाइल में युवक ने दनादन 4 राउंड की फायरिंग

प्रॉपर्टी विवाद में बिल्डर को मारी गोली, फिल्मी स्टाइल में युवक ने दनादन 4 राउंड की फायरिंग

प्रॉपर्टी विवाद में बिल्डर को मारी गोली, फिल्मी स्टाइल में युवक ने दनादन 4 राउंड की फायरिंग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: July 3, 2021 6:24 pm IST

जबलपुर: जिले में कानून व्यवस्था का हाल कैसा है, ये यहां एक पुलिस थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुए गोलीकांड से फिर उजागर हो गया। शहर के गढ़ा थाने के पास शनिवार रात गोलीबारी से हड़कंप मच गया। आरोपियों ने त्रिपुरी चौक पर भगवती बिल्डर के ऑफिस में गोलीकांड को अंजाम दिया। घटना में एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपी गोलीबारी के बाद फरार हो गए।

Read More: शिक्षक भर्ती का बहाना…सरकार पर निशाना! जब ऑनलाइन पढ़ाई जारी तो फिर क्यों नहीं दी जा रही नियुक्ति?

मिली जानकारी के अनुसार घायल जितेंद्र लोधी और बिल्डर शैलेंद्र सिंह ठाकुर, भगवती कंस्ट्रक्शन के दफ्तर में किसी मामले को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच दोनों में कहासुनी हो गई। वाद-विवाद बढ़ने लगा, जिसके बाद जितेंद्र ठाकुर जैसे ही घर के लिए रवाना, तभी पीछे से शैलेंद्र ठाकुर के साथ खड़े विक्की पाव नाम के एक युवक ने कमर से पिस्टल निकालकर जितेंद्र लोधी पर फायर कर दया। 4 राऊंड फायर करने पर जितेंद्र ठाकुर ने बचने की कोशिश की, लेकिन उनकी पीठ पर चार गोलिया लग गईं।

Read More: जब मर्जी तब शादीशुदा प्रेमिका के घर पहुंच जाता था प्रेमी, 4 साल की बेटी को भूल सास के गहने चोरी कर प्रेमी के साथ हुई फरार

गढ़ा थाना प्रभारी के मुताबिक गोलीकांड की वजह साफ नहीं है लेकिन इसके पीछे प्रॉपर्टी विवाद और रंजिश को कारण माना जा रहा है। इधर पुलिस थाने के पास सरेराह हुई गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया और राहगीर फायरिंग की आवाज़ सुनकर यहां वहां भागते नज़र आए। इस बीच त्रिपुरी चौक पर ट्रैफिक जाम भी लग गया। फिलहाल घायल जितेंद्र लोधी का इलाज अस्पताल में जारी है और पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ मामले की जांच की बात कह रही है।

Read More: गरीबों की गाढ़ी कमाई पर कुंडली मारकर बैठा है हाउसिंग बोर्ड, अपने ही पैसे के लिए लोग काट रहे चक्कर


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"