Morena Crime News: इंस्टाग्राम चैट से शुरू हुई कहानी, फिर होटल पहुंचते ही युवती के साथ हुआ खौफनाक कांड, जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

Morena Crime News: इंस्टाग्राम चैट से शुरू हुई कहानी, फिर होटल पहुंचते ही युवती के साथ हुआ खौफनाक कांड, जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

Morena Crime News: इंस्टाग्राम चैट से शुरू हुई कहानी, फिर होटल पहुंचते ही युवती के साथ हुआ खौफनाक कांड, जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

Morena Crime News | Photo Credit: AI

Modified Date: August 7, 2026 / 07:37 am IST
Published Date: August 7, 2026 7:36 am IST
HIGHLIGHTS
  • इंस्टाग्राम पर दोस्ती
  • नौकरी का झांसा देकर बुलाया
  • होटल में दुष्कर्म

मुरैना: Morena Crime News जिले में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। इंस्टाग्राम पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाने और होटल में दुष्कर्म करने का आरोप सामने आया है। युवती का कहना है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गलत हरकत की कोशिश की। पीड़िता की सूचना पर डायल-112 मौके पर पहुंची और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती

Morena Crime News जानकारी के अनुसार, मामला मुरैना जिले के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र का है। जहां मुड़िया खेड़ा बाईपास पर स्थित एक निजी होटल में युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। ग्वालियर की रहने वाली 26 वर्षीय युवती की कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर राजस्थान के धौलपुर निवासी शिवा परमार नाम के युवक से पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान शिवा ने युवती को अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उसे मुरैना आने को कहा। नौकरी की उम्मीद में बेखबर युवती मुरैना पहुंची।

शराब के नशे में धुत थे सभी आरोपी

स्टेशन रोड थाना प्रभारी को युवती ने बताया कि होटल के कमरे में शिवा परमार के अलावा उसके पांच दोस्त विक्की तोमर, कृष्णा श्रीवास, अभिषेक, अनुराग तोमर और रोहित श्रीवास भी पहले से मौजूद थे। सभी आरोपी शराब के नशे में धुत थे शिवा ने जहां युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं कमरे में मौजूद उसके साथियों ने भी पीड़िता के साथ दरिंदगी का प्रयास किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से तीन आरोपियों को दबोच लिया। जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

थाना प्रभारी संजय बरैया ने बताया कि मुख्य आरोपी शिवा परमार निवासी धलपुर की दोस्ती लड़की से इंस्टाग्राम पर हुई और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। नौकरी का झांसा देकर वह ग्वालियर से अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिलों से लड़की को ग्वालियर से मुरैना लाइव और यहां एक होटल में ले जाकर उसके साथ शिवा परमार ने दुष्कर्म का मामले को अंजाम दिया। डायल-112 पर एक युवती ने होटल में बंधक बनाकर गलत काम करने की सूचना दी थी। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युवती को रेस्क्यू किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी शिवा परमार और उसके साथियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।