दुकान में सो रहे युवक को जिंदा जलाया, मौत से भड़के परिजनों ने किया चक्काजाम

दुकान में सो रहे युवक को जिंदा जलाया, मौत से भड़के परिजनों ने किया चक्काजाम

दुकान में सो रहे युवक को जिंदा जलाया, मौत से भड़के परिजनों ने किया चक्काजाम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: March 13, 2020 5:09 am IST

रीवा। दुकान में सो रहे एक युवक को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद भड़के परिजनों ने हाइवे में चक्काजाम कर दिया।

Read More News: देश में कोरोना से पहली मौत, सऊदी अरब की यात्रा से लौटे बुजुर्ग ने तोड़ा दम

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने की कोशिश कर रही है। जानकारी के अनुसार मामला सिरमौर थाना क्षेत्र की है। यहां बीती रात अज्ञात बदमाशों ने युवक को जिंदा जला दिया। युवक की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के युवकों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी।

Read More News: कोरोना से कोई नहीं सुरक्षित, अब कनाडा के प्रधानमंत्री की पत्नी भी हुईं संक्रमित

पुलिस ने आशंका जताई है कि पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या कर दी गई। इधर शव को सड़क पर रखकर परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने का दावा किया है।

Read More News: भारतीय खेल प्राधिकरण की ‘वन स्टेट वन गेम’ योजना के तहत छत्तीसगढ़ को मिला ‘आरचरी’ खेल

 


लेखक के बारे में