Stock Market Today: आज शेयर बाजार में कुछ बड़ा होने वाला है? खुलने से पहले सामने आए ऐसे संकेत कि बढ़ गई बेचैनी!
Stock Market Today: आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रहने के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में गिरावट, बढ़ती कच्चे तेल की कीमतें और वैश्विक तनाव निवेशकों की चिंता बढ़ा रही है। वहीं इन्फोसिस, इंडिगो समेत कई दिग्गज कंपनियों के तिमाही नतीजों पर पूरे बाजार की नजर रहेगी।
(Stock Market Today/ Image Credit: AI-generated)
- गिफ्ट निफ्टी 90.50 अंक गिरा, बाजार के लिए कमजोर संकेत।
- ब्रेंट क्रूड 95 डॉलर के करीब, बाजार पर बढ़ा दबाव।
- आज इन्फोसिस, सिप्ला समेत कई दिग्गज कंपनियां जारी करेंगी Q1 नतीजे।
नई दिल्ली: Stock Market Today in India: आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत (Stock Market Today) कमजोर रहने की संभावना है। सुबह गिफ्ट निफ्टी 0.38% की गिरावट के साथ 23,871 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। इसे घरेलू बाजार के लिए नकारात्मक संकेत माना जा रहा है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल निवेशकों की नजर वैश्विक घटनाक्रम और कंपनियों के तिमाही नतीजों पर टिकी हुई है। ऐसे में दिनभर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
वैश्विक संकेत बढ़ा रहे हैं निवेशकों की चिंता
जानकारों के मुताबिक वेस्ट एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव, ब्रेंट क्रूड की कीमत का करीब 95 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचना और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली बाजार पर दबाव बना रही है। इन कारणों से आने वाले दिनों में शेयर बाजार में सीमित दायरे में कारोबार और हल्की कमजोरी देखने को मिल सकती है। लेकिन तिमाही नतीजों का सीजन तेज होने के साथ अलग-अलग कंपनियों के शेयरों (Stock Market Today) में अच्छी-खासी हलचल बनी रह सकती है।
आज इन कंपनियों के तिमाही नतीजों पर रहेगी नजर
आज कई बड़ी कंपनियां अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी। इनमें इन्फोसिस, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), सिप्ला, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज, एमफैसिस, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX), पीवीआर आईनॉक्स, महिंद्रा लाइफस्पेस, थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज, विशाल मेगा मार्ट, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक और स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल जैसी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों के नतीजों का असर आज उनके शेयरों के साथ-साथ पूरे बाजार की चाल पर भी देखने को मिल सकता है।
इन कंपनियों ने जारी किए तिमाही नतीजे
बुधवार को कई कंपनियों ने अपने वित्तीय नतीजे घोषित किए। डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज का मुनाफा 69% घटकर 443.5 करोड़ रुपये रह गया, जबकि राजस्व में भी 6% की गिरावट दर्ज हुई। इंडसइंड बैंक का शुद्ध लाभ 46.5% बढ़कर 1,002.5 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (HPCL) को इस तिमाही में 11,526 करोड़ रुपये का बड़ा घाटा हुआ, जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी मुनाफे में थी। दूसरी ओर टैनला प्लेटफॉर्म्स, वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज, एचईजी और निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट ने मुनाफे और आय में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की।
कॉरपोरेट अपडेट भी रहेंगे फोकस में
तिमाही नतीजों के अलावा कुछ कंपनियों के अहम ऐलान भी निवेशकों की नजर में रहेंगे। रुबिकॉन रिसर्च ने अमेरिका के न्यू जर्सी में एक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी खरीदने की घोषणा की है, जिससे कंपनी की अमेरिकी बाजार में मौजूदगी मजबूत होगी। वहीं एचसीएल टेक्नोलॉजीज को ब्राजील की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी TIM Brasil ने दक्षिण अमेरिका की पहली क्रॉस-प्लेटफॉर्म eSIM ट्रांसफर सेवा विकसित करने के लिए चुना है। इन खबरों का असर संबंधित कंपनियों के शेयरों (Stock Market Today) पर देखने को मिल सकता है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- All School Holidays 2026: 26 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद रखने का ऐलान, अचानक शिक्षा मंत्री ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है वजह?
- Sikkim Tunnel Collapse Update: सुरंग के भीतर मची अफरातफरी, देखते ही देखते खत्म हो गई कई जिंदगियां, अंदर का मंजर देख रेस्क्यू टीम भी रह गई दंग
- Indore Lokayukta Raid: SE शिवराम सेमिल के ठिकानों पर लोकायुक्त की दबिश, छापेमारी में 17 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा, जानिए क्या-क्या मिला

Facebook


