नेशनल हाइवे पर ढाबे की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 13 युवतियों सहित 17 लोगों पकड़ाए

नेशनल हाइवे पर ढाबे की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 13 युवतियों सहित 17 लोगों पकड़ाए

नेशनल हाइवे पर ढाबे की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 13 युवतियों सहित 17 लोगों पकड़ाए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: July 23, 2020 1:05 pm IST

नीमच: पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नीमच महू हाइवे पर ग्राम चल्दु के नजदीक बनाए गए अवैध ढाबे व मकानों को जमींदोज कर दिया। दरअसल यहां पर ढाबे और इन मकानों की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। कल देर रात हुई पुलिस की छापेमारी कार्रवाई में यहां से 13 युवतियों, 4 ग्राहकों के साथ 2 दलालों को भी पुलिस ने धर दबोचा है।

Read More: समय पर भाई तक पहुंचेगा ‘रक्षा सूत्र’, इस लिफाफे से भेजें राखी, आज से मिलेगा पोस्ट ऑफिस में

मिली जानकारी के अनुसार इन ढाबों और मकानों में धड़ल्ले से देह व्यापार का काला कारोबार किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि यहां बाहर से युवतियों को बुलाकर लोगों को परोसा जा रहा था। इस बात की शिकायत पुलिस को लंबे समय से मिल रही थी। शिकायत के आधार पर ही पुलिस ने दोपहर में देह व्यापार के अड्डे पर बुलडोजर चलाया। यह सभी निर्माण शासकीय जमीन पर अवैध रूप से थे और इसमें देह व्यापार की कमाई ही लगाई गई थी। पुलिस व प्रशासन की सख्ती के बाद देह व्यापार के काम में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है।

Read More: 14 लोगों से रिलेशनशिप में थी पत्नी, पति ने सबको भेजा लीगल नोटिस, 14 दिन के भीतर मांगे 100 करोड़ रुपए

नीमच जिला कलेक्टर जितेंद्र सिंह राजे और एसपी मनोज कुमार राय का कहना है कि आज 6 मकानों व एक ढाबे के ऊपर कार्रवाई की गई है। इस तरह के तमाम आपराधिक गतिविधियों को संचालित करने वाले समूह ओर लोगों के खिलाफ यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी, जितने भी अवैध निर्माण व इनकी आड़ मैं हो रहे गोरखधंधे को भी ध्वस्त किया जाएगा।

Read More: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छोटी बहन सरोज पांडेय को उपहार में भेजी साड़ी, पूर्ण शराबबंदी का किया वादा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"