कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस के बंद को बताया फ्लॉप, कहा- बंद करना है तो वो अपने धंधे बंद करवाएं..

कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस के बंद को बताया फ्लॉप, कहा- बंद करना है तो वो अपने धंधे बंद करवाएं..

कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस के बंद को बताया फ्लॉप, कहा- बंद करना है तो वो अपने धंधे बंद करवाएं..
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: February 20, 2021 5:42 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के बंद का असर दिख रहा है। सुबह से सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता घूम-घूम कर दुकानें बंद करा रही है। इंदौर, भोपाल में कांग्रेस के बंद को व्यापारियों ने समर्थन दिया है। जबलपुर में भी व्यापारियों ने बंद को समर्थन दिया है।

Read More News: भाजपा हमेशा पीड़िता को ही बलात्कार के लिए जिम्मेदार ठहराती है, यही है सरकार के ‘बेटी बचाओ’ का सच: राहुल गांधी 

दूसरी ओर कैबिने मंत्री ने विश्वास सारंग ने हमला बोला है। मंत्री सारंग ने कांग्रेस के बंद को फ्लॉप बताया। कहा कि बंद से कुछ नहीं होगा, आम जनता इससे परेशान ही होगी। कांग्रेस को बंद करना ही तो वो अपने धंधे बंद करवाएं। 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने कुछ काम नहीं किया। और आज कांग्रेस एक फ्लॉप बंद करवा रही है।

Read More News:  20 अवैध कॉलोनियों पर FIR दर्ज, नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन शाखा ने की कार्रवाई

हिरासत में लिए गए पूर्व मंत्री पीसी शर्मा

राजधानी भोपाल में बाजार बंद कराने निकले पूर्व मंत्री PC शर्मा को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पीसी शर्मा के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी गिरफ्तारी दी है। इस दौरान कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने शांतिपूर्ण तरीके से गिरफ्तारी दी है।

Read More News: अफसर बेखबर…मंत्रीजी बेबस…रेत माफिया बेलगाम! क्या अधिकारी नहीं सुन रहे हैं मंत्रियों की बात?

 


लेखक के बारे में