कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान, राज्यपाल को नहीं रोकना चाहिए बिल
कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान, राज्यपाल को नहीं रोकना चाहिए बिल
भोपाल। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने महापौर के चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। कैबिनेट मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर ने कहा है कि जब बिल कैबिनेट ने पास कर दिया है, तो राज्यपाल को नहीं बिल रोकना चाहिए। मुझे नहीं लगता है, उसमें कोई कानूनी दिक्कत है।
ये भी पढ़ें- लिफ्ट मांगकर मां फंसाती वाहन चालकों को, बेटी सेक्स कर बनाती थी वीडि…
कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ये भी कहा है कि यह समझ से परे है कि राज्यपाल ने बिल को क्यों रोका है। मैं ज्यादा कुछ नहीं बोल सकता हूं, वह सम्मानीय पद पर बैठे हैं, इसलिए टिप्पणी भी नहीं करूंगा, लेकिन आप और हम सब समझ रहे हैं बिल क्यों रोका गया है।
ये भी पढ़ें- युद्ध में हताहत जवानों के परिवार को अब 2 नहीं बल्कि मिलेगा 8 लाख रू…
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव से पहले कमलनाथ सरकार इसके चुनावी प्रक्रिया में बहुत बड़ा बदलाव करने जा रही है। अब महापौर का चुनाव सीधे न होकर, चुने गए पार्षदों के द्वारा उनका चुनाव होगा। कमलनाथ कैबिनेट ने नगर निगम और नगर पालिका संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। अब जनता महापौर के चुनाव में वोट नहीं करेगी बल्कि चुने गए पार्षदों द्वारा उनका चुनाव किया जाएगा। लेकिन ये विधायक सूबे के राज्यपाल के पास पेंडिग है, जिसको लेकर नेताओं और मंत्रियों की लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/7MpqaJdRdmM” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


