उम्मीदवारों ने भी किया मतदान, कई जगहों पर ईवीएम में खराबी की शिकायत
उम्मीदवारों ने भी किया मतदान, कई जगहों पर ईवीएम में खराबी की शिकायत
भोपाल। लोकसभा चुनावों के पांचवें चरण में सोमवार को देश के 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान शुरु हो गया है। उत्तर प्रदेश की 14, राजस्थान की 12, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की 7-7 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। मप्र में सात सीटों टीकमगढ़, दामोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल में चुनाव हो रहे हैं।
मतदान शुरु होते ही मप्र के रीवा लोकसभा क्षेत्र के तिवनी गांव में क्रमांक 235 232 ईवीएम मशीन खराब हो गई, जबकि लोग लाइन में लगे हुए हैं। मशीन सुधारने के लिए अधिकारियों को सूचना दी गई है। वहीं कटनी के मुड़वारा विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 164 में भी ईवीएम मशीन में गड़बड़ी आ गई, जिससे मतदाता परेशान होते रहे।
सतना लोकसभा के अमरपाटन विधानसभा मतदान का समय शुरु होने के 20 मिनट बाद तक वोटिंग नहीं हो सकी। बैतूल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डीडी उइके ने भी अपना मतदान किया। उन्होंने बूथ क्रमांक 5 में पहला वोट दिया। वे पत्नी व बेटे के साथ पहुंचे थे। इसी तरह दमोह में पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया मागंज वार्ड नंबर 4 में मतदान किया।
दीजिए जवाब और जीतिए इनाम, आप सब से अनुरोध है इसे शेयर जरूर करें
Question 1 – देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा ?
Question 2 – देश में इस बार किसकी सरकार बनेगी ?
Question 3 – देश में किस पार्टी को मिलेगी बहुमत ?
Question 4 – चौकीदार का सियासी जुमला किसे फायदा पहुंचाएगा ?
Question 5 – छत्तीसगढ़ में सिटिंग सांसदों को बदलना बीजेपी के लिए फायदेमंद होगा ?
Question 6 – क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विस चुनाव वाला करिश्मा दोहरा पाएगी ?
Question 7 – क्या लोकसभा चुनाव में महागठबंधन असरदार होगा ?
Question 8 – क्या राफेल मुद्दे से कांग्रेस को फायदा पहुंचेगा ?
Question 9 – क्या एयर स्ट्राइक बीजेपी को चुनावी फायदा देगी ?
Question 10 – क्या इस बार वेस्ट बंगाल में बीजेपी कामयाब होगी ?
Question 11 – क्या राम मंदिर पर इस बार भी बीजेपी को वोट मिलेंगे ?
Question 12 – क्या कश्मीर के फ्रंट पर मोदी सरकार नाकाम रही है?
Question 13 – क्या आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की निति प्रभावी रही ?
Question 14 – क्या मप्र, छग, राजस्थान में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा ?
Question 15 – क्या मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रभावी प्रदर्शन करेगी ?
Question 16 -क्या दिग्विजय सिंह भोपाल का चुनाव जीत पाएंगे ?
Question 17- क्या छत्तीसगढ़ में इस बार मोदी लहर है ?
Question 18- क्या प्रियंका गाँधी कांग्रेस के लिए गुडलक साबित हो पाएंगी ?

Facebook


