कैट शो का आयोजन, सुंदर बिल्लियां बनी आकर्षण का केंद्र
कैट शो का आयोजन, सुंदर बिल्लियां बनी आकर्षण का केंद्र
इंदौर । शहर के यशवंत क्लब में रविवार को कैट शो का आयोजन हुआ । देश- विदेश की बिल्लियों को कॉम्पिटीशन के लिए यहां पर लाया गया। इंदौर सहित प्रदेश के तकरीबन 70 से 80 लोगों ने इस कैट शो में भाग लिया, जिसमें पर्शियन ब्रीड की काइट्स जिसमें डबल हेड पंच होते हैं,लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी। बड़ी संख्या में यहां पर विभिन्न प्रजाति के बिल्लियों को देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। बच्चे ही नहीं हर उम्रदराज के लोग सजी-धजी बिल्लियों को देखने के लिए आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें – नियमित योग अभ्यास योजना शुरु, तनावमुक्त होने पुलिसकर्मी कर रहे योग
इंग्लैंड से आई ग्रीष्मा अग्रवाल ने भी कैट शो देखकर काफी खुश हुई। कैट्स शो के ऑर्गेनाइजर और बीएसएफ के रिटायर्ड ऑफिसर्स अजय जैन ने बताया कि मध्य प्रदेश में पहली बार ऐसा कैट शो का आयोजन किया गया है। इसमें देश और विदेश की विभिन्न प्रजातियों के बिल्लियों को यहां पर लाने का और आम जनता को दिखाने का प्रयास किया है यह सभी बिल्लियां वैक्सीनेटर है । आयोजको के मुताबिक शो में इस शो में हर तरह की एंर्टी को मान्यता दी गई है। इस वजह से आम लोग भी अपनी कैट को शो में ला पाये हैं।

Facebook


