स्मार्ट स्टेशन से ट्रेन पकड़ना होगा महंगा, यात्रियों को देना होगा यूजर चार्ज.. देखिए

स्मार्ट स्टेशन से ट्रेन पकड़ना होगा महंगा, यात्रियों को देना होगा यूजर चार्ज.. देखिए

स्मार्ट स्टेशन से ट्रेन पकड़ना होगा महंगा, यात्रियों को देना होगा यूजर चार्ज.. देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: November 30, 2019 4:07 am IST

भोपाल, मध्यप्रदेश। स्मार्ट स्टेशन से अब ट्रेन पकड़ना होगा महंगा हो जाएगा। स्मार्ट स्टेशन से ट्रेन पकड़ने पर यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा। स्मार्ट स्टेशन की स्मार्टनेस को बरकरार रखने के लिए ये शुल्क वसूली जाएगा। रेलवे मंत्रालय ने इस पैसे से पीपीए मॉडल पर स्टेशन तैयार कर रही कंपनियों की भरपाई करने का फैसला लिया है।

पढ़ें- भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव आज, आम सहमति से तय किए जाएंगे नाम, दिसंबर के पहले हफ्ते नामों का ऐलान

ऐसे देना होगा शुल्क
ट्रेन पकड़ते समय जितना चार्ज लगेगा, ट्रेन से उतरते समय उसका आधा शुल्क लगेगा। यानी अगर दोनों ही स्टेशन स्मार्ट होंगे तो यात्री को दो शुल्क चुकाने होंगे। शुल्क टिकट बुक करते समय ही ले लिया जाएगा। शुल्क कितना होगा, यह अभी तय नहीं है। आंगड़ी ने कहा कि स्टेशन डेवलप होने के बाद स्टडी होगी कि कितना शुल्क लगाया जाए।

पढ़ें- सीएम कमलनाथ ने कहा,’राज्य में आज भी आदिवासी की जमीन गैर आदिवासी को …

यहां से हुई शुरुआत

देश में 9 स्टेशन पर पहले पायलट प्रोजेक्ट की तरह इसे लाया जाएगा। मध्य प्रदेश में ये शुल्क ग्वालियर स्टेशन पर लगेगा। जल्द ही हबीबगंज में भी इसे लागू किया जाएगा।

इनमें ग्वालियर, सूरत, साबरमती, अमृतसर, नागपुर, देहरादून, पुड्डुचेरी, तिरुपति और वेल्लोर शामिल हैं। इस संबंध में गुरुवार को भी नीति आयोग में एक अहम बैठक हुई। पीपीपी मॉडल के तहत देशभर में 400 स्टेशन डेवलप किए जा रहे हैं। पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद अन्य स्मार्ट स्टेशनों पर यूजर चार्ज वसूला जाएगा।

पढ़ें- लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं को भाजपा ने दी बड…

एक और हनी ट्रैप की खुलासा

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/UXLpqdiSZlQ” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में