केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को जारी की GST कंपनसेशन की राशि, मंत्री सिंहदेव बोले- मई-जून की राशि अभी भी बकाया

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को जारी की GST कंपनसेशन की राशि, मंत्री सिंहदेव बोले- मई-जून की राशि अभी भी बकाया

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को जारी की GST कंपनसेशन की राशि, मंत्री सिंहदेव बोले- मई-जून की राशि अभी भी बकाया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: July 23, 2020 6:23 pm IST

रायपुर: केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को जीएसटी कंपनसेशन की राशि जारी कर दी है। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को 418 करोड़ रुपए का फंड रिलीज किया है। लेकिन केंद्र की ओर से फंड जारी किए जाने के बाद मंत्री टीएस सिंहदेव ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि कई बार बार याद दिलाने के बाद मार्च माह का ही कंपनसेशन मिला है।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर 10 संक्रमितों की मौत, 632 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि

मंत्री सिंहदेव ने ट्वीट कर लिखा है कि कई बार याद दिलाने के बाद सिर्फ मार्च माह का जीएसटी कंपनसेशन केंद्र सरकार द्वारा जारी किया गया है। आमतौर पर अप्रैल माह का जीएसटी कंपनसेशन मार्च के साथ ही जारी किया जाता था जिसे रोक लिया गया है और मई-जून की भी राशि बकाया है।

Read More: जिला प्रशासन ने किया लॉकडाउन के नियमों में संशोधन, अब रायपुर और बिरगांव इलाके में सिर्फ 3 बजे तक ही खुलेंगे बैंक

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"