विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने डॉ खूबचंद बघेल की जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने डॉ खूबचंद बघेल की जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने डॉ खूबचंद बघेल की जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: July 18, 2019 5:15 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने प्रदेशवासियों को डॉ खूबचंद बघेल की जयंती पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि डॉ खूबचंद बघेल गांधीवादी चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के पुरोधा थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्धि, उन्नति की उनकी परिकल्पना को पूरा करना हम सबका कर्तव्य है, जो आज भी अधूरा है।

Read More: सरकारी फंड से लाखों रूपए गबन करने वाले रोजगार सहायक पर गिरी गाज, कलेक्टर ने किया बर्खास्त

उन्होंने कहा कि डॉ साहब छत्तीसगढ़ के महान सपूत और राष्ट्रभक्त थे। वे छात्र जीवन से ही राष्ट्रवादी गतिविधियों से जुड़े और असहयोग आंदोलन के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों युवाओं को प्रेरित कर स्वाधीनता संग्राम से जोड़ा। छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन को गति देने में भी उनकी प्रमुख भूमिका रही।

Read More: छत्तीसगढ़ सरकार ने शहरी गरीबों को दिया भूमिधारण का अधिकार, लाखों हितग्राहियों को मिलेगा पट्टा

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/9lqDDaVYSKs” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"