UP Me Barish Ka Alert: प्रदेश में भारी बारिश का कहर… 7 लोगों की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी, स्कूलों में छुट्टी
UP Me Barish Ka Alert: भारी बारिश का कहर... 7 लोगों की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी, स्कूलों में छुट्टी घोषित
UP Me Barish Ka Alert: प्रदेश में भारी बारिश का कहर... 7 लोगों की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी, स्कूलों में छुट्टी /image: AI Generated
- उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी
- बारिश और बिजली गिरने से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 7 लोगों की मौत
- भारी बारिश के मद्देनजर सभी बोर्डों के स्कूलों में छुट्टी घोषित
लखनऊ। UP Me Barish Ka Alert: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई।। भारत मौसम विभाग ने गुरूवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया था, जिसमें राज्य भर में मानसून की गतिविधि तेज होने के कारण अगले 24 घंटों में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है। अधिकारियों ने बताया कि संत कबीर नगर, कुशीनगर, बुलंदशहर, शामली और गाजियाबाद में बारिश से संबंधित अलग-अलग घटनाओं में मौतें हुई हैं।
अधिकारियों ने बताया कि संत कबीर नगर जिले के अलग-अलग गांवों में बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि कुशीनगर में बिजली गिरने से 14 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बुलंदशहर में भारी बारिश के बाद खुर्जा के मुंडाखेड़ा गांव में अस्थायी तंबू पर दीवार गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। शामली जिले के थानाभवन शहर में भारी बारिश के दौरान एक टिन शेड की दीवार गिरने से 49 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी पहचान शाहिद के रूप में हुई और उसके दो बेटे अमन (17) और नौमान (15) गंभीर रूप से घायल हो गए।
UP Me Barish Ka Alert थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची, बचाव अभियान चलाया और तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां शाहिद को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उनके बेटों का इलाज जारी है। गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सर्वोदय कॉलोनी में तीन वर्षीय पल्लवी अपने घर के बाहर पानी से भरे नाले में डूब गई।
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) उपासना पांडे ने बताया कि घर के बाहर जमा बारिश के पानी में गिरने से बच्ची की मौत हो गई और मामले की जांच की जा रही है। अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव ने कहा कि शोक संतप्त परिवार को नियमानुसार सहायता और मुआवजा दिया जाएगा।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र-लखनऊ के अनुसार, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल और बदायूं समेत जिलों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई अन्य जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान लगाया गया है।
मौसम कार्यालय ने बताया कि 11 जुलाई तक राज्य भर में व्यापक वर्षा होने की उम्मीद है, अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। लखनऊ में बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच 27.2 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। सापेक्ष आर्द्रता 94 प्रतिशत तक पहुंच गई और शहर में अगले 24 घंटों में रुक-रुक कर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। आईएमडी ने लखनऊ और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
UP Me Barish Ka Alert संत कबीर नगर के उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि कटया गांव की चांदनी (17) और परतापुर गांव की वर्साना (60) की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।उन्होंने बताया कि रिपोर्ट तलब की गई है और शोक संतप्त परिवारों को सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी। पुलिस ने बताया कि कुशीनगर में विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ीभार गांव में राहुल कुमार (14) की खेत में आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
बुलंदशहर पुलिस क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार ने बताया कि मुंडाखेड़ा गांव में शाम करीब पांच बजे दीवार गिर गई, जिससे एक खाली भूखंड के बगल में अस्थायी तंबू में रह रहे छह लोग दब गए। उन्होंने बताया कि इस घटना दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि बचाव कार्य पूरा हो चुका है और किसी और के फंसे होने की आशंका नहीं है।
सरकारी विद्यालयों में छुट्टी घोषित
भारी बारिश से नोएडा और गाजियाबाद में भी सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बड़े पैमाने पर जलभराव और यातायात जाम से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, वसुंधरा सेक्टर-13 में एक सड़क धंस गई, जिससे कार और स्कूटर गड्ढे में गिर गए जबकि पास का एक बिजली का खंभा भी गड्ढे में झुक गया। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। नोएडा के कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया, पानी भरी सड़कों पर वाहन खराब हो गए और लंबे यातायात जाम की खबरें आईं जबकि गाजियाबाद में सरकारी विद्यालयों में छुट्टी घोषित कर दी गई।
बारिश के कारण नोएडा सेक्टर-33 स्थित परिवहन विभाग का कार्यालय जलमग्न हो गया, वहीं प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने और महिला थाने में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
आईएमडी के भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर गाजियाबाद जिला प्रशासन ने आज शाम को सभी बोर्डों के सभी विद्यालयों को शुक्रवार को बंद करने का आदेश दिया।बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान मेरठ में 94.9 मिमी, मुजफ्फरनगर में 68.2 मिमी, बरेली वेधशाला में 58.8 मिमी और मुरादाबाद में 22 मिमी बारिश दर्ज की गई। अन्य प्रमुख स्टेशनों में अलीगढ़ (18 मिमी), कानपुर (आईएएफ) (15.8 मिमी), प्रयागराज (13.2 मिमी), शाहजहांपुर (10 मिमी), आज़मगढ़ (9.4 मिमी), हरदोई (9.2 मिमी) और सुलतानपुर (6 मिमी) शामिल हैं।
UP Me Barish Ka Alert राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान आगरा में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद झांसी और बस्ती में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस के साथ मेरठ सबसे ठंडे प्रमुख शहरों में रहा, जबकि मुजफ्फरनगर में 26.5 डिग्री सेल्सियस और अलीगढ़ में 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी ने बताया कि उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश पर कम दबाव प्रणाली और संबंधित ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के कारण मानसून गतिविधि मजबूत हुई है, जिसके अगले 24 घंटों में उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने की उम्मीद है, जिससे पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश होगी। विभाग ने ‘रेड और ऑरेंज अलर्ट’ वाले जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है क्योंकि तीव्र वर्षा से जलभराव, यातायात बाधित हो सकता है। राज्य के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ आंधी चलने की भी संभावना है।
ये भी पढ़ें
- CG Me Barish ka Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन होगी भारी बारिश, IMD ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी
- Gurugram Encounter: आधी रात खूनी मुठभेड़, पुलिस एनकाउंटर में इस खूंखार गैंग के 4 शूटर ढेर, कई पुलिसवालों पर भी चली गोली
- IND vs ENG 4th T20 Highlights: फिर फ्लॉप हुई भारतीय टॉप आर्डर, इंग्लैंड ने जीता चौथा टी20 मुकाबला… ये दो धुरंधर रहे जीत के हीरो

Facebook


