New EPFO Rules 2026: करोड़ों PF खाताधारकों के लिए बड़ी खबर! नए नियमों का असर आपकी जेब पर पड़ेगा या मिलेगा बड़ा फायदा? एक्सपर्ट्स ने किया खुलासा

New EPFO Rules 2026: EPFO ने PF निकासी, पेंशन योजना और एडवांस क्लेम से जुड़े नियमों में बदलाव किए हैं। नए नियमों से खाताधारकों को पैसा जल्दी मिलने, निकासी प्रक्रिया आसान होने और रिटायरमेंट के लिए बचत सुरक्षित रखने में मदद मिल सकती है। तो जानते हैं इन बदलावों का आपके PF खाते पर क्या असर होगा?

New EPFO Rules 2026: करोड़ों PF खाताधारकों के लिए बड़ी खबर! नए नियमों का असर आपकी जेब पर पड़ेगा या मिलेगा बड़ा फायदा? एक्सपर्ट्स ने किया खुलासा

(New EPFO Rules 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: July 10, 2026 / 11:37 am IST
Published Date: July 10, 2026 11:34 am IST
HIGHLIGHTS
  • EPFO ने PF निकासी और एडवांस नियमों में बड़े बदलाव किए हैं।
  • 13 तरह की PF एडवांस कैटेगरी को घटाकर 3 मुख्य श्रेणियां बनाया गया।
  • अब 1 साल नौकरी के बाद भी PF एडवांस लेने की सुविधा मिलेगी।

नई दिल्ली: New EPFO Rules 2026: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने नौकरीपेशा लोगों के लिए EPF नियमों में कई अहम बदलाव किए हैं। इन बदलावों का मकसद PF से जुड़ी जटिल प्रक्रियाओं को आसान बनाना और कर्मचारियों की रिटायरमेंट सेविंग को मजबूत करना है। नए नियमों (New EPFO Rules 2026) के बाद PF निकासी, एडवांस क्लेम और पेंशन से जुड़े कई नियमों में बदलाव किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, इनका सीधा असर करोड़ों PF खाताधारकों पर पड़ेगा।

अब PF एडवांस के लिए सिर्फ 3 कैटेगरी

पहले PF से एडवांस पैसा निकालने के लिए 13 अलग-अलग कारण और नियम मौजूद थे। अब इन्हें सरल बनाकर सिर्फ तीन मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें बीमारी, शादी और शिक्षा तथा घर या अन्य विशेष जरूरतें शामिल हैं। इससे कर्मचारियों को अलग-अलग नियमों को समझने की परेशानी कम होगी और जरूरत के समय पैसा निकालने की प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

1 साल नौकरी के बाद भी निकाल सकेंगे एडवांस

नए नियमों के तहत (New EPFO Rules 2026) अब कर्मचारी केवल 12 महीने की नौकरी पूरी करने के बाद भी जरूरत पड़ने पर PF एडवांस ले सकते हैं। पहले इसके लिए ज्यादा समय तक नौकरी करने की शर्तें थीं। बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए 10 बार और शादी के लिए 5 बार तक एडवांस लेने की सुविधा दी गई है। इससे कर्मचारियों को जरूरी खर्चों के समय आर्थिक मदद मिल सकेगी।

PF का 25% हिस्सा रहेगा सुरक्षित

EPFO ने रिटायरमेंट सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए PF बैलेंस के 25% हिस्से को सुरक्षित रखने का नियम लागू किया है। इसका मतलब है कि कर्मचारी अपना पूरा PF पैसा एडवांस के रूप में नहीं निकाल पाएंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि नौकरी के दौरान जमा की गई राशि का कुछ हिस्सा भविष्य और रिटायरमेंट के लिए सुरक्षित रहे।

नौकरी छूटने पर निकासी के बदले नियम

अगर किसी कर्मचारी की नौकरी चली जाती है तो वह एक महीने के अंदर अपने PF बैलेंस का 75% हिस्सा निकाल सकता है। बाकी 25% राशि 12 महीने तक बेरोजगार रहने के बाद निकाली जा सकेगी। वहीं, पूरा PF पैसा रिटायरमेंट, विदेश में स्थायी रूप से बसने या गंभीर अपंगता जैसी विशेष परिस्थितियों में ही निकाला जा सकेगा।

EPS और क्लेम प्रक्रिया में भी बड़ा बदलाव

एम्प्लॉई पेंशन स्कीम (EPS) में भी बदलाव (New EPFO Rules 2026) किया गया है। अब नौकरी छोड़ने के बाद पेंशन राशि निकालने के लिए 36 महीने का इंतजार करना होगा ताकि लोग पेंशन फंड को जल्दी खत्म न करें। इसके अलावा EPFO ने डिजिटल क्लेम प्रक्रिया को भी तेज किया है। बीमारी, पढ़ाई और शादी जैसे मामलों में अब क्लेम का निपटारा जल्दी हो सकेगा। 5 लाख रुपये तक के क्लेम ऑटो-सेटल हो सकेंगे और बैंक पासबुक या कैंसिल चेक जैसी अतिरिक्त दस्तावेजों की जरूरत कम होगी।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।