Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की फिल्म पर मंडराया बड़ा संकट! दिन-ब-दिन घट रही ‘अल्फा’ की कमाई, 7 दिनों के आंकड़े कर देंगे आपको हैरान!

Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म से काफी उम्मीदें थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। रिलीज के एक हफ्ते बाद भी फिल्म की कमाई में खास तेजी देखने को नहीं मिल रही है।

Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की फिल्म पर मंडराया बड़ा संकट! दिन-ब-दिन घट रही ‘अल्फा’ की कमाई, 7 दिनों के आंकड़े कर देंगे आपको हैरान!

(Alpha Box Office Collection Day 7/ Image Credit: aliaabhatt instagram)

Modified Date: July 10, 2026 / 12:18 pm IST
Published Date: July 10, 2026 12:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
  • फिल्म ने 7 दिनों में भारत में ₹47.55 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।
  • सातवें दिन ‘अल्फा’ ने करीब ₹2.60 करोड़ की कमाई की।

मुंबई: Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ रिलीज से पहले काफी चर्चा में थी। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म से जितनी बड़ी उम्मीदें लगाई गई थी बॉक्स ऑफिस पर उसका प्रदर्शन उतना मजबूत नजर नहीं आ रहा है। एक हफ्ता पूरा होने के बाद (Alpha Box Office Collection Day 7) भी फिल्म 50 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार नहीं कर पाई है।

सातवें दिन भी कम रही फिल्म की कमाई

‘अल्फा’ में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की एक्टिंग को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म की शुरुआत पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ हुई थी। इसके बाद वीकेंड पर कमाई में थोड़ी तेजी जरूर आई लेकिन सप्ताह के दिनों में कलेक्शन लगातार गिरता गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने सातवें दिन (Alpha Box Office Collection Day 7) यानी गुरुवार को करीब 2.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 47.55 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

फिल्म ‘अल्फा’ का डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दिन कलेक्शन (₹ करोड़)
डे 1 ₹9.25 करोड़
डे 2 ₹11.50 करोड़
डे 3 ₹13.25 करोड़
डे 4 ₹3.85 करोड़
डे 5 ₹4.25 करोड़
डे 6 ₹2.85 करोड़
डे 7 ₹2.60 करोड़
टोटल कलेक्शन ₹47.55 करोड़

स्टारकास्ट और कहानी को लेकर चर्चा

‘अल्फा’ को शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है जो नेटफ्लिक्स सीरीज ‘द रेलवे मैन’ के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। वहीं ऋतिक रोशन का कैमियो भी फिल्म को खास बनाता है। यह फिल्म यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है जिससे दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं।

कई फिल्मों से मिल रही है कड़ी टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर ‘अल्फा’ को कई फिल्मों से मुकाबला करना पड़ रहा है। रिलीज के समय फिल्म का सामना शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’, अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’, कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट’ जैसी फिल्मों से हुआ। ऐसे में दर्शकों का ध्यान कई फिल्मों में बंट गया है। जिसका असर ‘अल्फा’ की कमाई पर भी दिखाई दे रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।