विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने लिखा विधायकों को मार्मिक पत्र, कहा- सुनिश्चित करें कोई भी भूखा न रहे

विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने लिखा विधायकों को मार्मिक पत्र, कहा- सुनिश्चित करें कोई भी भूखा न रहे

विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने लिखा विधायकों को मार्मिक पत्र, कहा- सुनिश्चित करें कोई भी भूखा न रहे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: April 4, 2020 12:41 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने प्रदेश के सभी सम्माननित विधानसभा सदस्यों विधायकों को एक मार्मिक पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से विधायकों से कहा है कि कोरोना वायरस के कारण पूरे विश्व में असुरक्षा और भय का वातावरण बना हुआ है। हम भी इस भय से अछूते नहीं है। मैं आप, आपके परिवार और समाज को ईश्वर, सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रदान करें यही प्रार्थना कर रहा हूं। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के निर्णय, प्रयास, एवं चिकित्सा के प्रति जागरूकता के परिणाम स्वरूप, हमें सफलता मिली है, इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनकी सरकार एवं प्रशासनिक अधिकारी चिकित्सा विभाग सब बधाई के पात्र हैं। कोरोना से लड़ रहे सभी साथियों को बधाई और नमन।

Read More: चौक-चौराहों पर पुलिस फोर्स मुस्तैद, लॉकडाउन के दौरान बेवजह घर से निकलने वालों पर बरती जा रही सख्ती

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि, आप एक जनप्रतिनिधि हैं, आपकी समाजिक दायित्व के साथ एक विशेष जवाबदारी भी है। मैं आप सबसे विनम्र अनुरोध करता हूं कि ऐसे अभूतपूर्व संकट की घड़ी में अपने कार्यां से यह सुनिश्चित करने का प्रयास करें कि लॉकडाडन अवधि में अपने आस पास के इलाके में कोई भी नागरिक भूखा, प्यासा ना रहे। नागरिकों की बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं, घरेलू सेवाएं उन्हें सहज मुहैया हो सके। इसके लिए आवश्यकतानुसार राहत प्रबंधन करते हुए परस्पर सहयोग, समन्वय एवं सद्भाव तथा सामाजिक प्रतिबद्धता की ऐसी अनोखी मिसाल देश और दुनिया के सामने कायम करें, जिससे प्रत्येक छत्तीसगढ़वासी गौरव का अनुभव कर सकें।

Read More: अमेरिका ने लगाई पासपोर्ट बनाने पर रोक, कोरोना संक्रमण रोकने के लिए उठाया कदम

यह भी निवेदन करना चाहूंगा कि आप अपने व्यक्तिगत संपर्क, प्रभाव का प्रयोग कर अपने क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों, औद्योगिक ईकाइयों, संस्थाओं, व्यापारियों, प्रतिष्ठित कारोबारियों, नागरिकों एवं अन्य ऐसे सेवाभावी व्यक्तियों से यह आग्रह निवेदन भी करें कि वे यथासंभव स्वेच्छा से इस पुनीत कार्य हेतु धनराशि अथवा अन्य सामग्री जो भी सहयोग के रूप में देगें वह स्वागत योग्य है। आपदा की इस घड़ी में जनता के हित के लिए मेरे लायक कोई भी कार्य हो तो कृपया मुझे निःसंकोच अवगत कराएं, मैं सदैव दुख-सुख में प्रदेशवासियों के साथ हूं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने सभी के सुखद, सुदीर्घ, स्वस्थ्य एवं सुरक्षित जीवन की अभिलाषा कामना की है।

Read More: कोरोना संक्रमण रोकने की पहल, 30 जून तक च्विंगम-बबल गम जैसे उत्पादों की बिक्री और उपयोग पर रोक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"