राशनकार्ड धारकों के लिए सरकार का निर्देश, जानिए 1 अगस्त से किसे मिलेगा कितना राशन

राशनकार्ड धारकों के लिए सरकार का निर्देश, जानिए 1 अगस्त से किसे मिलेगा कितना राशन

राशनकार्ड धारकों के लिए सरकार का निर्देश, जानिए 1 अगस्त से किसे मिलेगा कितना राशन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: July 22, 2019 3:42 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सभी राशन कार्ड धाराकों के राशन कार्ड के नवीनीकरण का निर्देश जारी किया था। इसके साथ ही प्रदेश भर में राशन कार्डों के नवीनीकरण शुरू हो गए थे। सोमवार को सरकार ने राशन कार्ड धाराकों के लिए जरूरी निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में प्राथमिकता राशनकार्डधारी हितग्राहियों को संशोधित पात्रता के हिसाब से अगस्त महिने से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।

Read More:  युवाओं को भूपेश सरकार का तोहफा, अब मोबाइल पर मिलेगी रोजगार की जानकारी

एक सदस्य वाले प्राथमिकता राशनकार्ड पर एक रूपए प्रति किलो की दर से हर महिने दस किलो खाद्यान्न मिलेगा। दो सदस्य वाले प्राथमिकता राशनकार्ड पर 20 किलोग्राम और तीन से पांच सदस्य वाले प्राथमिकता राशन कार्ड पर 35 किलोग्राम चावल एक रूपए की किलो की दर से उपलबध कराया जाएगा। पांच से अधिक सदस्य वाले प्राथमिकता राशन कार्ड पर सात किलोग्राम प्रति सदस्य खाद्यान्न एक रूपए किलो की दर से प्रतिमाह मिलेगा। राज्य शासन द्वारा इस संबंध में जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं और सभी उचित मूल्य की दुकानों में संशोधित पात्रता की जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More: ये ट्रेनें फिर हो रही हैं शुरु, देखिए टाइम टेबिल

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/dj9aBpUck8Q” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"