शिक्षकों को बड़ी राहत, वेतन भुगतान के लिए 3.16 करोड़ रुपए का फंड जारी

शिक्षकों को बड़ी राहत, वेतन भुगतान के लिए 3.16 करोड़ रुपए का फंड जारी

शिक्षकों को बड़ी राहत, वेतन भुगतान के लिए 3.16 करोड़ रुपए का फंड जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: July 29, 2019 2:04 pm IST

अंबिकापुर: जिला पंचायत सरगुजा को शिक्षक पंचायत संवर्ग कर्मचारियों के वेतन भुगतान हेतु 3 करोड 16 लाख रूपए पुनराबंटित किया गया है। प्राप्त आबंटन राशि के आधार पर जनपद पंचायतों की आवश्यकतानुरूप मांग संख्या एवं बजट शीर्षवार परिशिष्ट अनुसार राशि पुनराबंटित की गई है।

Read More: मंत्रालय में पदस्थ अधिकारी के हनी ट्रैप का MMS वायरल, भेजे गए लंबी छुट्टी पर

जिला पंचायत कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत अम्बिकापुर के शिक्षक पंचायत संवर्ग कर्मचारियों के वेतन भुगतान हेतु जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को 75 लाख रूपए का पुनराबंटन किया गया है। इसी प्रकार लखनपुर सीईओ को 70 लाख रूपए, उदयपुर जनपद सीईओ को 42 लाख रूपए, लुण्ड्रा सीईओ को 55 लाख रूपए बतौली सीईओ को 24 लाख रूपए, सीतापुर सीईओ को 35 लाख रूपए तथा मैनपाट सीईओ को 15 लाख रूपए पुनराबंटित किया गया है।

Read More: कूर्मि समाज के पूर्व अध्यक्ष मदन कश्यप से मुलाकात करने सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, मचा हड़कंप

इस आबंटन के आधार पर शिक्षक पंचायत संवर्ग कर्मचारियों के नियमित वेतन का ही भुगतान किया जाना है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पूर्व में विहित शर्तो एवं निर्देशों का पालन करते हुए शिक्षक पंचायत संवर्ग कर्मचारियों को वेतन का भुगतान करना सुनिश्चित करें।

Read More: रेलवे में सुस्त कर्मचारियों को दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति, 3 लाख एम्पलाई की छंटनी का लक्ष्य

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/ixSc87SBW8Q” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"