कहीं आप भी तो नहीं आ गए जालसाजों के चक्कर में, मछली पालन के नाम पर लगा रहे किसानों को चूना!

कहीं आप भी तो नहीं आ गए जालसाजों के चक्कर में, मछली पालन के नाम पर लगा रहे किसानों को चूना!

कहीं आप भी तो नहीं आ गए जालसाजों के चक्कर में, मछली पालन के नाम पर लगा रहे किसानों को चूना!
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: October 3, 2020 4:02 pm IST

रायपुर: संचालक मछली पालन छत्तीसगढ़ ने राज्य के मत्स्य पालक कृषकों से मछली पालन के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहने की अपील की है। संचालक मछली पालन ने कहा है कि प्रदेश में कुछ अशासकीय संस्थाओं एवं फर्मों द्वारा मत्स्य कृषकों की भूमि पर तालाब निर्माण करवाकर मछली पालन का व्यवसाय करने के संबंध में प्रलोभन दिए जाने की शिकायत विभाग को मिली है। इन संस्थाओं द्वारा मत्स्य कृषकों से एक बड़ी राशि लेकर उनकी भूमि पर मत्स्य पालन का व्यवसाय करने एवं उन्हें एक निश्चित मासिक आय की भी लालच दी जा रही है। कान्ट्रेक्ट फार्मिंग या राशि दोगुना करने का प्रस्ताव अशासकीय संस्थाओं एवं फर्मों द्वारा कृषकों को दिया जा रहा है।

Read More: भाजपा ने जारी की विधान परिषद चुनाव के लिए 9 उम्मीदवार की सूची, बिहार के 5 और कर्नाटक के 4 प्रत्याशियों का नाम शामिल

संचालक मछली पालन ने कहा है कि छत्तीसगढ़ शासन के मछली पालन विभाग अथवा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ऐसी किसी भी योजना को प्रमाणित नहीं किया गया है। मत्स्य कृषकों से अपील की गई है कि इस तरह के प्रलोभन से बचें। अशासकीय संस्थाओं/फर्मों की किसी भी योजना में स्वयं विचार कर, वैधानिक एवं आर्थिक पक्षों को भली-भांति समझ-बूझ कर ही राशि का निवेश करें अन्यथा शासन या मछली पालन विभाग इसके लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं होगा।

Read More: त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा फैसला, भोजनालयों को पका हुआ भोजन बेचने की दी अनुमति


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"