डॉ केआर सोनवानी को राज्य सरकार की नसीहत, विधिवत आदेश तक स्थानांतरित जगह पर ही करें काम

डॉ केआर सोनवानी को राज्य सरकार की नसीहत, विधिवत आदेश तक स्थानांतरित जगह पर ही करें काम

डॉ केआर सोनवानी को राज्य सरकार की नसीहत, विधिवत आदेश तक स्थानांतरित जगह पर ही करें काम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: October 18, 2019 2:16 pm IST

रायपुर: अपने तबादला आदेश को लेकर हाईकार्ट की शरण में पहुंचे डॉ केआर सोनवानी को छत्तीसगढ़ सरकार ने नसीहत दी है। सरकार ने नसीहत देते हुए डॉ सोनवानी से कहा है कि आप विधिवत आदेश मिलने तक इंतजार करें और फिलहाल स्थानांतरित जगह पर ही काम करें। सरकार की ओर से जारी तबादला आदेश के अनुसार डॉ सोनवानी 17 अक्टूबर से स्थानांतरित पद पर काबिज हो गए थे। मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने तबादला आदेश पर रोक लगाने का आदेश दिया था।

Read More: दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष को 6 महीने की जेल, इस मामले को लेकर कोर्ट ने सुनाई सजा

गौरतलब है कि डॉ केआर सोनवानी ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन पार्टी से टिकट नहीं मिलने के चलते उन्होंने वापस नौकरी ज्वॉइन कर लिया था। नौकरी ज्वॉइन करने के बाद से डॉ सोनवानी ड्यूटी से गायब थे। हालात को देखते हुए सरकार ने 26 सितंबर को उनका तबादला कर अस्थि रोग विभाग का प्रभार दिया था। वहीं, रायपुर सीएमएचओ के पद डॉ. मीरा बघेल को पदस्थ किया गया था। उक्त तबादला आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। गुरुवार को मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने इस पर स्टे दे दिया था।

Read More: प्रशासनिक सर्जरी, सूरज कुमार कश्यप बनाए गए CM के OSD तो विभोर अग्रवाल को संवाद का अतिरिक्त प्रभार

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/WLPeDY4Ivdg” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"